फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Efforts of Congress leaders Rahul and Kharge welcomed

Jammu News: कांग्रेस नेता राहुल और खड़गे के प्रयास का किया स्वागत

विज्ञापन
Efforts of Congress leaders Rahul and Kharge welcomed
बांदीपोरा विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नज़मुद्दीन भट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र का स्वागत किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह मांग जम्मू-कश्मीर के लोगों की लंबे समय से चली आ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय के अनुसार हम इस मांग का स्वागत करते हैं। लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के हकदार हैं, जिसमें एक निर्वाचित सरकार और राजनीतिक गरिमा की भावना शामिल है। राहुल और खड़गे की पहल का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर के भविष्य के लिए राष्ट्रीय चिंता को दर्शाता है। राज्य का दर्जा पाने की यह कोशिश सिर्फ़ राजनीतिक ही नहीं, बल्कि मानवीय और संवैधानिक भी है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस पत्र का स्वागत किया है। इसे क्षेत्र में राजनीतिक शून्यता को दूर करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास बहाल करने के लिए एक बेहद ज़रूरी कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed