फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   effective single window system soon says mufti

प्रभावशाली शासन के लिए सिंगल विंडो सिस्टम जल्द

Tue, 31 Mar 2015 12:51 AM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
effective single window system soon says mufti

बैलट से परिवर्तन लाने का श्रेय लोगों को देते हुए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार जनादेश का सम्मान करती है। गठबंधन सरकार के साझा न्यूनतम कार्यक्रम के तहत लिए गए तमाम फैसलों को लागू करने के लिए सरकार कटिबद्ध है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अफसरों को अधिकार देगी और प्रशासन को लोगों के द्वार तक पहुंचाएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन में वैसे अफसरों का कोई स्थान नहीं होगा, जो भ्रष्टाचार में लिप्त होंगे। सरकार लोगों को एक साफ सुथरी, पारदर्शी और जवाबदेह देगी।
विज्ञापन


प्रभावशाली शासन के लिए सिंगल विंडो सिस्टम जल्द शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री सोमवार को विधानसभा में कट मोशन के दौरान गृह, पर्यटन, जीएडी, इस्टेट, सूचना विभाग के विभागीय लेखा अनुदान पर चर्चा कर रहे थे। सीमा की सुरक्षा में सेना, पुलिस और अर्द्धसैनिक बल की सराहना करते हुए मुफ्ती ने कहा कि रियासत में अमन के लिए उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्ती ने कहा कि आतंक के समय से एसपीओ (स्पेशल पुलिस आफिसर) ने शांति के लिए प्रमुख भूमिका निभाई है और उन्हें दिए जा रहे 3000 रुपये के वेतन को बढ़ाकर 6,000 करने का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष रखा है। आपराधिक मामलों की खोज, ट्रैफिक प्रबंधन, जांच और नशों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तकनीकी तौर पर मजबूत किया जाएगा।

जल्द भरे जाएंगे महकमों के खाली पद

effective single window system soon says mufti

पावर सेक्टर पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुलहस्ती और ऊड़ी पावर प्रोजेक्ट की वापसी के लिए केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया कुछ भी हो, लेकिन यह पावर प्रोजेक्ट रियासत को स्थानांतरित किए जाने चाहिए। युवाओं को रोजगार देने के संबंध में मुफ्ती ने कहा कि सरकारी महकमे में खाली पदों को जल्द भरा जाएगा।

इसके अलावा पढ़े लिखे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए सरकार एक नई भर्ती योजना भी बनाएगी, जिसमें पारदर्शिता होगी। एक ही स्थान पर वर्षों से डटे सरकारी मुलाजिमों को सक्रिय करने के लिए जल्द ही नई ट्रांसफर पालिसी आएगी।

जम्मू एयरपोर्ट जेल जैसा
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि जम्मू एयरपोर्ट की सख्त सुरक्षा यात्रियों को एक जेल जैसा अनुभव करवाती है। सईद ने कहा कि वह जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें इसका अहसास हुआ। उन्होंने सदन को आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन को टूरिस्ट फ्रेंडली बनाया जाएगा, ताकि एयरपोर्ट में पहुंचने वाले पर्यटकों को ‘फील गुड’ करवाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed