{"_id":"5d6accd58ebc3e93d47d51e8","slug":"eduction-jammu-news-jmu192310654","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा जोन अधिकारी की कार्यप्रणाली पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा जोन अधिकारी की कार्यप्रणाली पर चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। टीचर वेलफेयर एसोसिएशन खौड़ की तरफ से शनिवार को एक बैठक हुई। इसमें जोनल शिक्षा अधिकारी की कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई। मांग की गई की एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर की तरफ से दिए आश्वासन पर कार्रवाई हो।
सनद रहे कि वीरवार को खौड़ के मुख्य अध्यापकों ने जेडईओ खौड़ के अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिनके नेतृत्व में अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला और शिक्षा जोन अधिकारी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। अध्यापकों ने एसडीएम को बताया था कि जेडईओ का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं है। एसडीएम ने अध्यापकों की समस्या को सुना और आश्वासन दिया था कि इस मामले की जांच की जाएगी।
अध्यापकों का कहना था कि जेडईओ हमें अनपढ़ कहते हैं और कहते हैं कि आप लोगों ने किस स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। सनद रहे कि शिक्षा जोन खौड़ का चार्ज भी प्रिंसिपल खौड़ के पास है। जिनके खिलाफ खौड़ शिक्षा जोन के सभी अध्यापक खड़े हो गये। जिनसे इस विषय में बात नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक इसी मामले को लेकर चीफ एजुकेशन आफिसर जम्मू तथा डिप्टी सीईओ जम्मू ने भी इसी मामले को लेकर खौड़ का दौरा किया था।