फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Educational News In Jammu

Jammu News: सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू में दाखिले के लिए पहले राउंड की कट ऑफ जारी

विज्ञापन
Educational News In Jammu
जम्मू। सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहले राउंड की कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। यूनिवर्सिटी के नोडल ऑफिसर एडमिशन के अनुसार छात्र-छात्राओं को एडमिशन लेने के लिए 30 मई या उससे पहले संबंधित कोर्स के लिए अपनी फीस जमा करके समर्थ रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉगिन करना होगा ताकि वे अपनी सीट/एडमिशन कंफर्म कर सकें।
विज्ञापन

इस पोर्टल का एड्रेस https://cujammucuet.samarth.edu.in/pg/ है। इन कोर्सेज के लिए कट ऑफ जारी की गई है, उनमें एमएससी बॉटनी, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी इनवायरनमेंटल साइंसेज, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी मैथ्स, एमएससी जूलॉजी, एमएससी फिजिक्स, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड आईटी, एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, एमए डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज, एमए कंपेरेटिव रिलीजन एंड सिविलाइजेशन, एमबीए टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट, एमबीए मार्केटिंग मैनेजमेंट, एमएड, एमए मास कम्युनिकेशन एंड न्यू मीडिया, एमए पब्लिक पॉलिसी एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमए सोशल वर्क, एमए हिंदी और एमए इंग्लिश शामिल हैं।
विज्ञापन

संबंधित कोर्स में दाखिले संबंधी अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के एडमिशन संबंधी पोर्टल admissions2025@cujammu.ac.in पर लॉगिन कर सकते हैं। आपको बता दें कि संबंधित कोर्स में दाखिला फिलहाल पूरी तरह प्रोविजनल होगा। प्रवेश से पहले अभ्यर्थी के दस्तावेज, शैक्षिक योग्यता और अर्हता को सत्यापित किया जाएग। अगर किसी छात्र या छात्रा के प्रमाण पत्र वैध नहीं मिलते तो उसका दाखिला कैंसिल कर दिया जाएगा। साथ ही उसकी फीस भी जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed