फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

दसवी की वार्षिक परिक्षा के परिणाम में त्रुरटियों को लेकर रोष जताया

विज्ञापन
education
दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में न्यू पब्लिक ब्रिलेंट सेकेंडरी स्कूल आरएस पुरा के विद्यार्थ? - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। राज्य शिक्षा बोर्ड की तरफ से घोषित किए गए दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणामों में न्यू पब्लिक ब्रिलेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर अंक हासिल किए हैं। स्कूल प्रबंधन की तरफ से समारोह का आयोजन कर मेडल एवं ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रमोद खजूरिया की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान विद्यार्थियों के अभिभावक विशेष तौर पर मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने बेहतर अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मुबारकबाद दी और बताया कि हर साल की तरह इस साल भी स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। विद्यार्थियों ने बेहतर अंक हासिल प्राप्त किए। स्कूल की छात्रा श्रुति मेहरा ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा छात्रा मुस्कान संदल ने 94.4 प्रतिशत, रितिका कुमारी ने 94.4 प्रतिशत, सिमरनप्रीत कौर ने 93.4 प्रतिशत, प्रियंका कुमारी ने 90.8 प्रतिशत एवं सुमित भारती ने 90. 4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने इसका श्रेय स्कूल के अध्यापकों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी दिया और कहा कि इनकी मेहनत आज रंग लाई है, जिसके चलते स्कूल का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने आठवीं कक्षा में भी बेहतर अंक हासिल किए थे वह अब दसवीं कक्षा में भी बेहतर अंक हासिल करके स्कूल का नाम ऊंचा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं की छात्रा ने 96 प्रतिशत अंक लेकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया
बिश्नाह। दसवीं की परीक्षा में न्यू मॉडल स्कूल की छात्रा ने स्कूल में सबसे ज्यादा अंक लिए। 10वीं की छात्रा सुहानी ने 96 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी अनूप गिरी ने बच्ची को आशीर्वाद दिया और उसके भविष्य के लिए प्रार्थना की। छात्रा के पिता नरोत्तम ने बताया कि उनकी बेटी बैंक में जॉब करना चाहती है। कोरोना के चलते उसने घर में ही रह कर मेहनत की, जिसका फल हमें आज मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed