फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education,phe,employee,development,jammu news

प्रदेश के छह हजार पीएचई कर्मियों का होगा कौसल विकास

विज्ञापन
education,phe,employee,development,jammu news
जम्मू। जलशक्ति विभाग के छह हजार कर्मचारियों की कुशलता बढ़ाई जाएगी। प्रदेश कौशल विभाग जम्मू और कश्मीर संभाग के तीन-तीन हजार कर्मचारियों को प्रशिक्षण देगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों को सिलेबस के हिसाब से प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसे सरकार ने मंजूरी दी है। विभाग नए वित्त वर्ष से कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना शुरू करेगा। पीएचई विभाग के लाइनमैन, पंप ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कर्मचारियों की कुुशलता बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं में सुधार करना है। जलशक्ति विभाग का आम लोगों के साथ सबसे अधिक संपर्क रहता है। ऐसे में कर्मचारियों की कुशलता को बढ़ाकर उन्हें अपने कार्य के प्रति ज्यादा जागरूक बनाया जाएगा। कर्मचारियों को सिलेबस के हिसाब से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए सिलेबस तैयार किया है, जिसमें कर्मचारियों की कुशलता पर जोर दिया है। यह प्रशिक्षण प्रदेश के सभी जिलों में चलेगा, जहां कर्मचारियों की कुशलता पर काम किया जाएग। कौशल विभाग के एक उच्च अधिकारी ने कहा कि जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। अगले कुछ दिनों में सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed