फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: घगवाल नृसिंह मंदिर में होगी गुरुकुल की स्थापना

विज्ञापन
education news
- मंदिर प्रबंधन समिति और चूड़ामणि संस्कृत संस्थान बसोहली के बीच करार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। भारत की प्राचीन गुरुकुल परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए अहम कदम उठाया गया है। बुधवार को घगवाल नृसिंह धाम मंदिर प्रबंधन समिति और चूड़ामणि संस्कृत संस्थान बसोहली के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस करार के तहत मंदिर परिसर में श्री नृसिंह देव संस्कृत गुरुकुल की स्थापना की जाएगी।
स्थानीय लोक कथाओं और ऐतिहासिक परंपराओं के अनुसार प्राचीन काल में यह मंदिर गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत वैदिक शिक्षा का प्रमुख केंद्र था। यहां वेद, संस्कृत व्याकरण, दर्शन और नैतिक शास्त्रों की शिक्षा दी जाती थी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला, रथखड़ा मेला और नृसिंह जयंती जैसे पर्वों के दौरान यह मंदिर आज भी एक प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र बना हुआ है लेकिन समय के साथ इसकी शैक्षणिक भूमिका धीरे-धीरे कम होती चली गई।
विज्ञापन


प्रस्तावित गुरुकुल की स्थापना चूड़ामणि संस्कृत संस्थान के सहयोग से की जाएगी जो केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली से संबद्ध एक प्रतिष्ठित संस्कृत संस्थान है। यह गुरुकुल आवासीय वैदिक-सह-आधुनिक शिक्षा प्रदान करेगा। इसमें पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप समकालीन शैक्षणिक ढांचे के साथ जोड़ा जाएगा। प्रारंभ में यह संस्थान दो से तीन वर्षों की हैंड-होल्डिंग अवधि के तहत संचालित होगा। इसके बाद इसे एक स्वतंत्र संस्कृत शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पहला शैक्षणिक सत्र मार्च-अप्रैल 2026 से शुरू करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमओयू पर एसडीएम घगवाल केएस बाली और चूड़ामणि संस्कृत संस्थान बसोहली के प्राचार्य डाॅ. साैम्या रंजन ने हस्ताक्षर किए। इस माैके पर निदेशक एसीबी जम्मू-कश्मीर एवं मुख्य ट्रस्टी शक्ति कुमार पाठक, डीसी आयुषी सूदन, मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह, डीडीसी सदस्य सुरेश कुमार फली आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed