{"_id":"680aa2961b1d41b45f051306","slug":"education-news-samba-news-c-289-1-sba1003-106016-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: केंद्रीय विद्यालय बनने को लेकर छात्र और अभिभावक उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: केंद्रीय विद्यालय बनने को लेकर छात्र और अभिभावक उत्साहित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। विजयपुर में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के निर्माण को लेकर इलाके के छात्र और अभिभावक उत्साहित हैं।
केंद्रीय विद्यालय से सांबा, सुपवाल, विजयपुर, गुढ़ा सलाथिया, रामगढ़ और स्वांखा जैसे क्षेत्रों के सैन्य परिवारों, पूर्व सैनिक और केंद्रीय कर्मचारी परिवारों के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा हासिल करने का अवसर प्राप्त होगा।
लोगों ने मांग की है कि विजयपुर में केंद्रीय विद्यालय का जल्द निर्माण कर अगले सत्र की कक्षाएं शुरू की जाएं। स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह, निधि कुमारी, कंचन देवी व सपना देवी ने कहा कि सांबा में पहले एक ही केंद्रीय विद्यालय था। उसके बाद राया में एक केंद्रीय विद्यालय खोला गया, जिससे सांबा और राया के कई पूर्व सैनिकों, वीर नारियों के बच्चे केंद्रीय विद्यालय में उच्च स्तरीय शिक्षा का लाभ ले रहे हैं। विजयपुर और आसपास के इलाकों के बच्चे केंद्रीय विद्यालय के अभाव में निजी स्कूलों में महंगी शिक्षा लेने को मजबूर थे।
उन्होंने कहा कि विजयपुर में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय का जल्द निर्माण कर अगले सत्र की कक्षाएं शुरू की जाएं ताकि उनके इलाके में भी संबंधित परिवारों के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा हासिल करने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सांबा का मौजूदा केंद्रीय विद्यालय की नई सांबा के औद्योगिक क्षेत्र के साथ बनाने जा रही है, जबकि विजयपुर में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि अधिग्रहण जारी है। उन्होंने कहा कि इमारत के निर्माण में लगभग तीन वर्ष का समय लग सकता है। विजयपुर में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से केंद्रीय विद्यालय के अगले सत्र संचालन अस्थाई इमारत में करने लिए प्रयास जारी है।