{"_id":"690e65c08a676293c80a5441","slug":"education-news-jammu-news-c-10-lko1027-756867-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चित्रों के जरिये कैंसर से लड़ने \nके लिए जागरूक करेंगी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चित्रों के जरिये कैंसर से लड़ने के लिए जागरूक करेंगी छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में पेंटिंग प्रतियोगिता आज
-नर्सिंग काॅलेजों की 40 से अधिक छात्राएं लेंगी भाग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में शनिवार को पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें जिले में विभिन्न नर्सिंग काॅलेजों की 40 से अधिक छात्राएं चित्रों के माध्यम से कैंसर से लड़ने के लिए लोगों को जागरूक करेंगी।
प्रतियोगिता में छात्राएं अपनी भावनाओं को चित्रों से प्रदर्शित करेंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट जम्मू के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डाॅ. दीपक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस को लेकर आमजन में इस बीमारी के प्रति किसी प्रकार का भय न रहे, लोग खुद भी जागरूक होकर जांच कराएं। सही समय पर यदि इस बीमारी का पता चल जाए तो इसे दूर किया जा सकता है। पहले, दूसरे व तीसरे चरण तक फैल चुके कैंसर को भी ठीक किया जा सकता है। चौथे स्तर पर कैंसर कुछ हद तक खतरनाक होता है लेकिन इससे भी घबराने की जरूरत नहीं है। हर माह स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में जम्मू-कश्मीर के साथ ही पंजाब, हिमाचल से कैंसर से जूझ रहे मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। यहां पर स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 70 प्रतिशत तक दर्ज किया गया है। कार्यक्रम में कैंसर से जंग जीत चुके लोगों को भी बुलाया गया है ताकि वे अपने अनुभव साझा कर सकें।