फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: छात्राओं ने कॉलेज से दोपहर 12 बजे के बाद बाहर जाने की इजाजत मांगी

विज्ञापन
education news
जीसीडब्ल्यू गांधीनगर की प्रिंसिपल को अपनी मांगों से संबं​धित ज्ञापन सौंपतीं छात्राएं। स्रोत : स
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सरकारी महिला डिग्री कॉलेज गांधीनगर की छात्राओं ने बुधवार को कॉलेज में प्रवेश संबंधी पाबंदियों का मुद्दा उठाया। कहा कि क्लास न होने पर छात्राओं को कॉलेज से दोपहर 12 बजे बाद बाहर जाने की इजाजत मिले। अभी क्लास न होने या टीचर न आने के बावजूद उन्हें दोपहर एक बजे तक का इंतजार करना पड़ता है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ी इन छात्राओं ने अपनी मांगों के संबंध में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गीतांजलि अंडोत्रा को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें उन्होंने आम छात्राओं से और कॉलेज की कमियों से जुड़ी समस्याएं उठाईं। उनका कहना था कि ज्यादातर वॉशरूम का रखरखाव ठीक नहीं है। पानी की सप्लाई अनियमित है। कई दरवाजे और फिटिंग खराब है।
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज के जिम को नई मशीनों से अपग्रेड करने के साथ ही यहां के उपकरणों को चालू रखने के लिए नियमित निरीक्षण की भी मांग की। साथ ही दूर के इलाकों से आने वाली छात्राओं के लिए एक मुफ्त ई-बस सेवा का भी मुद्दा उठाया, ताकि वे समय से और सुरक्षित कॉलेज पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा लाइब्रेरी को छात्राओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर नाकाफी बताते हुए उन्होंने इसे अपग्रेड किए जाने की मांग की, ताकि सेल्फ-स्टडी और रिसर्च को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड और डिजिटल लर्निंग टूल्स लगाने की भी वकालत की। प्रिंसिपल ने उनकी मांगों पर विचार का भरोसा दिलाया। प्रिंसिपल से मिलने वालों में शीतल भड़वाल, विशाली भगत, रिद्धिमा महाजन, सदाफ सफीर, तनीशा भाऊ, प्रिया शान, तानिया भगत, प्राची भगत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed