{"_id":"68fe8cf3db58a2dbdf0b3a7f","slug":"education-news-jammu-news-c-10-lko1027-746907-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: यूथ रंग की तरंग में डूबेंगे क्लस्टर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: यूथ रंग की तरंग में डूबेंगे क्लस्टर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी
विज्ञापन
- 17 से 24 नवंबर तक विवि से जुड़े पांचों कॉलेजों में बिखरेंगे संस्कृति के रंग साहित्य
- संस्कृति, नाटक, संगीत से जुड़ी प्रस्तुतियां मोहेंगीं, विजेता करेंगे नॉर्थ जोन में शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय में 17 नवंबर से यूथ रंग कल्चरल फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। 24 नवंबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल में पूरे एक हफ्ते विश्वविद्यालय से जुड़े पांचों कॉलेज और चार स्कूल संस्कृति के रंग में रंगे नजर आएंगे।
विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) प्रो. दलजीत सिंह मनहास ने अमर उजाला को बताया कि इस दौरान साहित्य, संस्कृति और संगीत से जुडे कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। ये प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय से जुड़े अलग-अलग कॉलेजों जैसे-सरकारी महिला कॉलेज गांधीनगर, एसपीएमआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स, एमएएम कॉलेज, जीजीएम साइंस कॉलेज में होंगी।
इस फेस्टिवल के विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता आगामी दिसंबर व जनवरी में प्रस्तावित नॉर्थ जोन कल्चरल फेस्ट का हिस्सा बनेंगे। इस फेस्टिवल का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के हाथों होने की संभावना है। समापन समारोह के लिए प्रदेश के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा को न्योता भेजा गया है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय की ओर से वर्ष 2018 से प्रत्येक वर्ष इस कल्चरल फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं के निर्णायकों में बाहरी प्रदेशों के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। फिलहाल विश्वविद्यालय में इस फेस्टिवल को लेकर बैठकों का दौर जारी है। अभी कुछ ही समय पहले क्लस्टर विश्वविद्यालय की ओर से डोगरी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए डोगरी उत्सव का आयोजन किया जा चुका है।