{"_id":"68d99ec9b13dac72e4015cdb","slug":"education-news-jammu-news-c-10-lko1027-725118-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्राइवेट 12वीं करने वाले आज से कराएं \nकॉलेजों में प्रवेश को समर्थ पर रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्राइवेट 12वीं करने वाले आज से कराएं कॉलेजों में प्रवेश को समर्थ पर रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
प्रदेश के कॉलेजों में चार वर्षीय यूजी प्रोग्राम की खाली सीटों पर प्रवेश का अवसर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्राइवेट परीक्षार्थी के तौर पर 12वीं की द्विवार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र कॉलेजों में प्रवेश को समर्थ पोर्टल पर रजिट्रेशन करा सकते हैं। उनके पास मल्टी एग्जिट विकल्पों के साथ चार वर्षीय यूजी प्रोग्राम में प्रवेश लेने का मौका है। ये प्रवेश प्रदेश के कॉलेजों में केवल खाली रह गई सीटों पर हो सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया आज 29 सितंबर से शुरू होकर आगामी चार अक्तूबर तक चलेगी।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को सेंट्रलाइज्ड प्रवेश वेबसाइट https://jkadmission.samarth.ac.in/ पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद उन्हें संबंधित कॉलेज से संपर्क करना होगा।
इस राउंड में 12वीं कक्षा के हालिया उत्तीर्ण छात्रों के साथ ही हायर सेकंडरी के उन छात्रों के लिए भी कॉलेजों में प्रवेश का मौका होगा, जो किसी कारणवश पिछले राउंड में प्रवेश नहीं ले सके थे। सीटों की संख्या संबंधित कॉलेजों से जानी जा सकती है। जिन पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या सीमित है, उनमें 10+2 के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार करके प्रवेश दिया जाएगा। यह सूची सीटों के भरे जाने तक हर 3 दिन में जारी की जाएगी।
विज्ञापन
पंजीकरण को इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता...
कक्षा 12वीं का अंक पत्र।
कक्षा 10वीं का अंकतालिका।
निवास प्रमाण पत्र।
हाल ही की पासपोर्ट आकार की फोटो।
आधार कार्ड संख्या।
श्रेणी प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)।