फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: जम्मू विश्वविद्यालय में पीजी प्रवेश के लिए स्पेशल आखिरी राउंड

विज्ञापन
education news
खाली रह गई सीटों पर दाखिले के लिए 14 जुलाई तक भरा जा सकेगा फॉर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरोजम्मू।
जम्मू विश्वविद्यालय में पीजी और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में खाली रह गई सीटों पर प्रवेश को स्पेशल आखिरी राउंड चलाया जा रहा है। इस राउंड के तहत आगामी 14 जुलाई तक एडमिशन फॉर्म भरा जा सकता है। विश्वविद्यालय समेत इससे जुड़े कैंपस और कॉलेजों में चल रहे पाठ्यक्रमों में इसके अंतर्गत प्रवेश का मौका मिलेगा।
विश्वविद्यालय के पीजी प्रवेश पोर्टल https://jammuuniversity.ac.in/PG/2025-26 से इच्छुक उम्मीदवार संबंधित सीटों की जानकारी ले सकते हैं। सीयूईटी-पीजी और जेयूईटी में शामिल हुए उम्मीदवार भी इन सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन पूरी होनी जरूरी है।
विज्ञापन

सभी आवेदनों की ऑनलाइन मंजूरी और विभिन्न समितियों की ओर से प्रमाण-पत्रों का मूल्यांकन आगामी 16 जुलाई तक किया जाएगा। इसी दिन विभिन्न एमबीए कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए समूह चर्चा (जीडी) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) होगा। आवेदकों को 17 जुलाई को अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराने के लिए सुबह 10 बजे कैंपस में उपस्थित होना होगा। यह प्रक्रिया दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगी। दोपहर ढाई बजे मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। 17 और 18 जुलाई को चयनित आवेदक फीस भरकर प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि विश्वविद्यालय के पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के स्नातक या समकक्ष परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक होने आवश्यक हैं। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति श्रेणियों के लिए यह प्रतिशत 45 रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed