फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: अब केंद्रीय विवि जम्मू से भी कर सकेंगे पत्रकारिता में स्नातक

विज्ञापन
education news
- प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय जहां पत्रकारिता में मिलेगी स्नातक की डिग्री
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के लिए अब पत्रकारिता में उच्च शिक्षा पाकर कॅरिअर बनाने का रास्ता आसान हो गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने इस शैक्षणिक सत्र से पत्रकारिता में चार वर्षीय स्नातक कोर्स शुरू किया है। यह प्रदेश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय बन गया है, जो पत्रकारिता में स्नातक डिग्री प्रदान करेगा।



अब तक जम्मू-कश्मीर में पत्रकारिता की पढ़ाई केवल स्नातकोत्तर स्तर पर ही थी। अब विद्यार्थी स्नातक में भी इसकी पढ़ाई कर सकेंगे। इससे उन युवाओं को फायदा मिलेगा जो समाचार पत्र, टेलीविजन, डिजिटल मीडिया, विज्ञापन एजेंसी, जनसंपर्क कार्यालय या स्वतंत्र पत्रकारिता में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। पत्रकारिता विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए यह कोर्स शुरू किया गया है। इसमें पत्रकारिता के साथ-साथ जनसंचार, विज्ञापन और जनसंपर्क जैसे विषयों को भी शामिल किया गया है ताकि विद्यार्थियों को मीडिया क्षेत्र की व्यापक समझ मिल सके। इस पाठ्यक्रम में पारंपरिक मीडिया की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए डिजिटल मीडिया और नई तकनीकों को भी समाहित किया गया है। इसमें विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), मशीन लर्निंग और सोशल मीडिया के प्रयोग जैसे उभरते क्षेत्रों की भी जानकारी दी जाएगी। कोर्स पूरी तरह से व्यावहारिक आधारित होगा यानी कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ फील्ड रिपोर्टिंग, लेखन, संपादन, कैमरा हैंडलिंग, प्रोडक्शन और प्रोजेक्ट कार्य पर भी जोर दिया जाएगा। इससे विद्यार्थी सिर्फ सैद्धांतिक ज्ञान नहीं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कोर्स हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

------




तीन वर्षों में स्नातक डिग्री
यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया है। विद्यार्थी चाहें तो तीन वर्षों की स्नातक डिग्री कर सकते हैं या फिर चौथे वर्ष में अध्ययन जारी रखकर विशेषज्ञता प्राप्त कर सकते हैं। चौथे वर्ष में शोध, विश्लेषण और प्रोजेक्ट आधारित अध्ययन पर विशेष ध्यान रहेगा जिससे विद्यार्थी उच्च शिक्षा या नौकरी दोनों के लिए तैयार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
स्नातक में 40 सीटें

पत्रकारिता में स्नातक कोर्स में 40 सीटें हैं। विश्वविद्यालय के एडमिशन इंचार्ज प्रोफेसर विनय कुमार ने बताया कि पहले दौर की काउंसलिंग में 29 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। बची 11 सीटों के लिए दूसरे दौर की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। इसके लिए अब तक 71 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed