{"_id":"696ea697c0d6593eae082e44","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1052-815612-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तय फीस से ज्यादा वसूली पर सख्ती, स्कूलों को तुरंत राशि लौटाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तय फीस से ज्यादा वसूली पर सख्ती, स्कूलों को तुरंत राशि लौटाने का निर्देश
विज्ञापन
- एक रुपया भी अधिक लेने पर दस फीसदी जुर्माना, मान्यता रद्द करने की चेतावनी
जम्मू। प्रदेश में निजी स्कूलों की ओर से तय फीस से अधिक राशि वसूलने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए फीस निर्धारण एवं नियमन समिति ने सख्त रुख अपनाया है। समिति ने साफ कर दिया है कि तय फीस से एक रुपया भी अधिक वसूलने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
समिति की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि संज्ञान में ऐसे मामले आए हैं, जिनमें कुछ निजी स्कूल तय फीस से ज्यादा राशि वसूल रहे हैं। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए समिति ने चेतावनी दी है कि दोषी मिलने पर संबंधित स्कूलों पर उनके कुल वार्षिक राजस्व का दस फीसदी तक जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही मान्यता रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। समिति ने निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूलों ने पहले से तय फीस से अधिक राशि वसूल की है वे अतिरिक्त पैसा छात्रों को तुरंत लौटाएं। आदेश का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में साफ कहा गया है कि फीस के नाम पर किसी भी तरह की मनमानी स्वीकार नहीं की जाएगी।
शीतकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूल, लौट आई रौनक
जम्मू। जम्मू संभाग में शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार से सरकारी और निजी स्कूल खुल गए। लंबे समय तक अवकाश के कारण ठप पड़ी शैक्षणिक गतिविधियां दोबारा शुरू हो गईं। स्कूल खुलते ही बच्चों की चहल-पहल से विद्यालय परिसरों में रौनक लौट आई।
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं तय समय पर विद्यालयों में पहुंचे। सामान्य समयसारिणी के तहत पढ़ाई शुरू की गई। प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर तक कक्षाएं नियमित रूप से लगाईं। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि ठंड को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि शैक्षणिक कार्य सुचारु रूप से संचालित हों और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।