{"_id":"692e05d0bc3fac0e4b0edea5","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1052-776219-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शिक्षकों को सिखाई जा रहीं तनाव कम करने की तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शिक्षकों को सिखाई जा रहीं तनाव कम करने की तकनीक
दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत करते शांतमनु व अन्य अधिकारी स्रोत - सूचना विभाग
Link Copied
जम्मू। उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शांतमनु ने सोमवार को आर्ट आफ लिविंग–शिक्षक विकास कार्यक्रम की शुरुआत की। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण भारतीय योग संस्थान जम्मू में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शिक्षकों में तनाव कम करना और उन्हें मानसिक रूप से संतुलित तथा स्वस्थ बनाना है। इसे डायट जम्मू के सहयोग से शुरू किया गया है। उद्घाटन सत्र में शांतमनु ने कहा कि शिक्षक आज विविध जरूरतों वाले विद्यार्थियों के साथ काम करते हैं। ऐसे में उनके लिए मानसिक संतुलन, भावनात्मक मजबूती और तनाव प्रबंधन बेहद आवश्यक है। इस तरह की पहल शिक्षकों की कार्य क्षमता बढ़ाती है और वे कक्षा में अधिक सहयोगी और सकारात्मक माहौल तैयार कर पाते हैं।कार्यक्रम में आर्ट आफ लिविंग की वरिष्ठ प्रशिक्षक अरुणिमा सिन्हा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।