{"_id":"692e05f20f6e0d8f090fd4a3","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1052-776173-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मिशन युवा के तहत प्रदेश के 12 जिलों में उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मिशन युवा के तहत प्रदेश के 12 जिलों में उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जेकेईडीआई ने दिए नए बैचों को मंजूरी, युवाओं को सिखाई जाएगी कारोबार शुरू करने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो।
जम्मू। जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) ने सोमवार को मिशन युवा के तहत उद्यमिता विकास कार्यक्रम के नए बैच शुरू कर दिए। ये प्रशिक्षण एक साथ 12 जिलों में शुरू हुए हैं। इनका उद्देश्य युवाओं को ऐसा कौशल देना है, जिससे वे अपना कारोबार आसानी से शुरू कर सकें और खुद को आत्मनिर्भर बना सकें।
सोमवार को जिन जिलों में ये सत्र शुरू हुए, उनमें कठुआ, रियासी, जम्मू, उधमपुर, अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां, बांदीपोरा, बड़गाम, गांदरबल, कुलगाम और बारामुला शामिल हैं। सभी जिलों में प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक की देखरेख में शुरू हुआ। बता दें कि जेकेईडीआई को मिशन युवा के लिए प्रमुख प्रशिक्षण इकाई बनाया गया है। संस्थान युवाओं को क्षमता बढ़ाने वाली कक्षाएं दे रहा है। प्रशिक्षण का तरीका भी ऐसा रखा गया है, जिसमें कक्षाओं और ऑनलाइन दोनों का सहारा लिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें शामिल हो सकें।
इन कार्यक्रमों में युवाओं को कारोबार की योजना बनाना, धन से जुड़ी समझ, बाजार से जुड़ाव, कारोबार चलाने के तरीके और सरकारी योजनाओं तक पहुंच जैसी बातें विस्तार से सिखाई जाएंगी। इन नए बैचों के साथ मिशन युवा के कई चरणों वाले प्रशिक्षण अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई है।