फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए प्रतिभागियों का होगा पंजीकरण

विज्ञापन
education news
- वाईएसएस निभाएगा अहम भूमिका, अलग-अलग प्रतियोगिताओं में लेंगे भाग : अनुराधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। युवा सेवाएं एवं खेल निदेशालय (वाईएसएस) जम्मू-कश्मीर को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय युवा महोत्सव विकसित भारत युवा नेता संवाद 2026 के लिए प्रतिभागियों के पंजीकरण के लिए नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। इस महोत्सव में सांस्कृतिक और नवाचार विषयों पर प्रतिस्पर्धी ट्रैक होंगे। इनमें चित्रकला, लोकगीत, कहानी लेखन, लोकनृत्य, कविता लेखन, नवाचार और भाषण सहित कई कार्यक्रम शामिल होंगे। इस पहल का उद्देश्य देश की युवा प्रतिभाओं की पहचान करना, उनका सम्मान करना और उन्हें सशक्त बनाना है। जम्मू-कश्मीर में चयन प्रक्रिया एक कठोर द्वि-स्तरीय प्रणाली होगी। इसकी शुरुआत जिला-स्तरीय प्रतियोगिताओं से होगी और उसके बाद प्रदेश स्तर पर चयन होगा। सभी 20 जिलों के युवाओं की निर्बाध और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जम्मू-कश्मीर की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता ने जम्मू स्थित अपने कार्यालय कक्ष से सभी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

बैठक में जेडी वाईएसएस जम्मू, उप निदेशक गतिविधियां, लेखा अधिकारी, सहायक निदेशक कश्मीर और निदेशालय के अन्य अनुभाग प्रमुखों ने भी भाग लिया। गुप्ता ने पंजीकरण प्रक्रिया के व्यापक प्रचार को सुनिश्चित करने में डीवाईएसएसओ की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने पंजीकरण और भागीदारी को अधिकतम करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश के हर कोने तक पहुंचने के महत्व पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed