{"_id":"661854eb6e69ee074e0ed0c4","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1008-338842-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: क्यूआर कोड स्कैन करने पर मिलेगी सभी पुस्तकों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: क्यूआर कोड स्कैन करने पर मिलेगी सभी पुस्तकों की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धन्वंतरी लाइब्रेरी तक पहुंच सरल बनाने को जेयू ने शुरू की क्यूआर कोड प्रणाली
-लिंक खुलने पर किताब का नाम लिखें, पूरा विवरण मिल जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं व अन्य पुस्तक प्रेमियों की धन्वंतरी लाइब्रेरी तक पहुंच और आसान हो गई है। अब कोई भी व्यक्ति मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर धन्वंतरि लाइब्रेरी में रखी सभी किताबें की जानकारी हासिल कर पाएगा। इसके साथ ही लोग थीसिस और लेख भी पढ़ सकेंगे। जेयू ने लाइब्रेरी एक्सेस के लिए वीरवार को क्यूआर कोड प्रणाली शुरू की है। ये क्यूआर कोड जेयू के सभी विभागों और विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मौजूद होगा।
क्यूआर कोड स्कैन करते ही एक लिंक खुलेगा। लिंक खुलने के बाद आपको संंबंधित पुस्तक का नाम या उससे जुड़े कुछ शब्द लिखने होंगे। अगर अपने कश्मीर पर लिखी किसी किताब की जानकारी हासिल करनी है तो कश्मीर लिखना होगा। इसके बाद सर्च में कश्मीर पर लिखी किताबों का विवरण आ जाएगा। उस पुस्तक की पूरी जानकारी आपके मोबाइल पर होगी, जिसमें लेखक, प्रकाशक के नाम के साथ लाइब्रेरी में किताब है या नहीं, इसका भी पता चला जाएगा। लाइब्रेरी में कुल पांच लाख पुस्तकें हैं जबकि 2.50 लाख पुस्तकें क्यूआर कोड प्रणाली के तहत इस डेटाबेस से जुड़ी है। वीरवार को एक समारोह में जेयू के कुलपति प्रोफेसर उमेश राय ने वीरवार को क्यूआर कोड प्रणाली का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के शुरू होने से सभी को लाभ होगा। धन्वंतरि लाइब्रेरी में साहित्य व अनुसंधान सामग्रियों का विशाल संग्रह है। वहीं धन्वंतरी लाइब्रेरी के प्रभारी लाइब्रेरियन डॉ. विक्रम सिंह साही ने कहा कि ये ज्ञान तक पहले पहुंच को सुव्यवस्थित करने और अकादमिक उत्कृष्टता को बनाए रखने में नवीन प्रौद्योगिकियों को अपनाने के जेयू के मिशन से मेल खाता है। इस अवसर पर डीन योजना और विकास प्रोफेसर मीना शर्मा, डीन रिसर्च स्टडीज प्रोफेसर नीलू रोहमेत्रा, डीन सामाजिक विज्ञान प्रोफेसर संगीता गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
-- --
500 सदस्य हैं लाइब्रेरी के
धन्वंतरी लाइब्रेरी जम्मू विश्वविद्यालय परिसर में है। इसके विश्वविद्यालय के विद्वानों, छात्रों और निजी सदस्यों सहित लगभग 500 सदस्य हैं। यहां पढ़ने का बेहतर माहौल मिले, इसके लिए वातानुकूलित व्यवस्था भी है।