फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

तकनीकी शिक्षा में नए मानक स्थापित करें शिक्षण संस्थान : एलजी

विज्ञापन
education news
राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर पर पांच दिवसीय कार्यक्रम में मौजूद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा: स्रेा सूचना
शिक्षा नीति पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का किया शुभारंभ, सिन्हा बोले - देश में प्रौद्योगिकी उन्नति चरम पर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। भारत में प्रौद्योगिकी उन्नति अपने चरम पर है, देश विकास के पथ पर अग्रसर है। यह बात राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर शुक्रवार को जम्मू में पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू करने के दौरान उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एलजी सिन्हा ने शैक्षणिक संस्थानों को सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने और तकनीकी शिक्षा में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

कहा कि आज भविष्य की भविष्यवाणी करना कठिन है। एक ओर हम विश्व के कुछ क्षेत्रों में भू-राजनीतिक संघर्ष का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रौद्योगिकी उन्नति अपने चरम पर पहुंच रही है।
विज्ञापन


पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने तेजी से विकास किया है। एलजी ने कहा कि मैं आशावादी हूं कि भारत अगली बड़ी क्रांति का नेतृत्व करेगा। हमें इस अवसर को नहीं चूकना चाहिए और एक भविष्योन्मुखी रोडमैप विकसित करना चाहिए जो विभिन्न क्षेत्रों में सुधारों का नेतृत्व करेगा। भारत को एक ज्ञान अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करेगा। भारत को अपना पुराना गौरव वापस दिलाना हमारा प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए। सिन्हा ने उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक हस्तक्षेप करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed