फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

जम्मू: नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई शुरू, किश्तवाड़, रामबनव डोडा के बच्चों को अभी पुस्तकों का इंतजार

Fri, 05 Apr 2024 01:08 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 05 Apr 2024 01:08 PM IST
सार

जम्मू संभाग के कुछ जिलों में अभी तक पुस्तकें नहीं पहुंची हैं। तीन अप्रैल तक छह जिलों को पुस्तकें मिल गईं, जबकि चार जिलों को पुस्तकें 12 अप्रैल तक दी जानी हैं।

विज्ञापन
education news
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत स्कूलों में दाखिला और पढ़ाई शुरू हो गई है, लेकिन जम्मू संभाग के कुछ जिलों में अभी तक पुस्तकें नहीं पहुंची हैं। तीन अप्रैल तक छह जिलों को पुस्तकें मिल गईं, जबकि चार जिलों को पुस्तकें 12 अप्रैल तक दी जानी हैं। इसको लेकर जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी किया है, जिसके तहत पुस्तकें जिलों को दी जा रही हैं।

विज्ञापन


जिलों को पुस्तक देने का काम मार्च में ही पूरा होना चाहिए, जिससे नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पहले ही पुस्तकें स्कूलों तक पहुंची। समय पर पुस्तकों के न पहुंचने से समय पर पढ़ाई शुरू नहीं होगी, जिससे बच्चों पर अनावश्यक दबाव बढ़ेगा। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा आठवीं तक निशुल्क पुस्तकें देता है। अभी तक जम्मू, सांबा, रियासी, कठुआ, उधमपुर और पुंछ जिले को किताबें मिली हैं। राजोरी, किश्तवाड़, रामबन और डोडा जिले में अभी पुस्तकें मिलनी हैं। जिन जिलों में पुस्तकें मिल चुकीं हैं वे भी अभी स्कूलों तक नहीं पहुंची हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के तहत अब सिर्फ चार जिलों को पुस्तकें मिलनी हैं। इसमें राजोरी जिले को छह और आठ अप्रैल को, किश्तवाड़ और रामबन को दस अप्रैल, जबकि डोडा जिले को 12 अप्रैल को पुस्तकें मिलनी हैं। 


ये सभी जिले दूरदराज क्षेत्र के हैं, ऐसे में इनके स्कूलों तक पुस्तकें पहुंचने में एक से दो सप्ताह और समय लगेगा। यानी की बच्चों को अप्रैल अंत और मई की शुरूआत में ही पुस्तकें मिल पाएंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की हमने जिला वार शेड्यूल जारी किया है। जिसके तहत हर जिले को पुस्तकें दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed