{"_id":"64e679aa967b95b4170e7504","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1006-187696-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: जेकेपीएससी टॉपर अनमोल बोलीं- समाचार पत्र और पत्रिकाओं से जुड़े रहें, निरंतर पढ़ाई जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: जेकेपीएससी टॉपर अनमोल बोलीं- समाचार पत्र और पत्रिकाओं से जुड़े रहें, निरंतर पढ़ाई जरूरी
Thu, 24 Aug 2023 02:10 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:10 PM IST
सार
जेकेपीएससी टॉपर अनमोन ने कहा कि कहा, प्रतियोगी परीक्षा पास करने के लिए विशेषज्ञों की सलाह लेनी जरूरी है। विशेषज्ञों द्वारा बताई जा रही पुस्तकें पढ़ें। साथ ही समाचार पत्र, पत्रिकाओं से जुड़े रहें और निरंतर पढ़ाई करें।
विज्ञापन
अनमोल राठौर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावियों ने अन्य युवाओं को भी सफलता का मूलमंत्र दिया। उन्होंने कहा, प्रतियोगी परीक्षा पास करने के लिए विशेषज्ञों की सलाह लेनी जरूरी है। विशेषज्ञों द्वारा बताई जा रही पुस्तकें पढ़ें। साथ ही समाचार पत्र, पत्रिकाओं से जुड़े रहें और निरंतर पढ़ाई करें।
विज्ञापन
जेकेपीएससी के परिणाम में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली भद्रवाह के उदराना गांव की अनमोल राठौड़ ने कहा कि उन्होंने स्नातक के बाद एक साल लगातार प्रतियोगी परीक्षा की पढ़ाई की। कोई कोचिंग नहीं ली। मेहनत और विश्वास के साथ परीक्षा में बैठीं तो प्रारंभिक परीक्षा पास की।
विज्ञापन
मुख्य परीक्षा के लिए स्वाभाविक रूप से रास्ता खुल गया। ल़ॉ को ऐच्छिक विषय के तौर पर चुना। अन्य विषयों की भी पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने कहा कि वह तहसीलदार बनना चाहती हैं, लेकिन जो भी पद मिलेगा स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा मेहनत करें और धैर्य रखें। सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन