फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: प्रदेश में एक हजार स्कूलों में लैब होंंगी अपग्रेड

विज्ञापन
education news
- 10 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च, प्रयोग से जुड़ी तमाम सामग्री होगी उपलब्ध
विज्ञापन

सतीश वालिया
जम्मू। प्रदेश में एक हजार से ज्यादा स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाओं (लैब) को अपग्रेड किया जाएगा। इस काम पर दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। समग्र शिक्षा अभियान के तहत काम करवाया जाएगा। प्रयोगशालाओं को अपग्रेड करने पर काम इसी साल मार्च से शुरू होगा। लैब अपग्रेड होने से छठी से 12वीं कक्षा तक विज्ञान से संबंधित तमाम प्रयोग किए जाएंगे। बच्चों को थ्योरी के साथ साथ प्रैक्टिकल रूप से भी समझाया जाएगा।
हालांकि, कुछ स्कूलों की लैब में प्रयोग के नाम पर मात्र औपचारिकता ही निभाई जा रही है। कारण है कि कहीं प्रयोग करने के लिए उपकरणों का अभाव है तो कहीं पर अध्यापकों की कमी। अब लैब अपग्रेड की जा रही हैं। इससे बच्चे प्रयोग कर जानकारियां हासिल कर सकेंगे। लैब को अपग्रेड करने के लिए पहले स्कूलों से सूचियां मांगी गई थीं। अब इन स्कूलों को फाइनल रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में 18 हजार से ज्यादा स्कूल हैं। पहले चरण में काम होने के बाद दूसरे चरण में काम आरंभ होगा। इसमें भी एक हजार स्कूलों को लाभान्वित किया जाना है। समग्र शिक्षा अभियान के अनुसार बच्चों को स्कूलों में सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में लैब में कमी को पूरा किया जा रहा है। विज्ञान में थ्योरी पढ़ने के अलावा प्रयोग करना जरूरी है। प्रयोग करने से बच्चे विषय से संबंधित जटिल तथ्यों को आसानी से समझ लेते हैं। अब स्कूलों में प्रयोग करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



---
एक हजार स्कूलों को चिह्नित किया गया है। इनमें प्रयोगशालाओं को अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही सामान भी मुहैया करवाया जाएगा। प्रयोग करना लैब में अनिवार्य होगा।
- दीपराज, निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed