फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: जम्मू विश्वविद्यालय का 29 को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह स्थगित

विज्ञापन
education news
23 से 30 अक्तूबर तक विधानसभा सत्र की वजह से लिया गया फैसला
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से गठित की गई थीं 31 कमेटियां
नई तिथि पर अभी फैसला नहीं, इसे बाद में तय किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय का 29 अक्तूबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह स्थगित हो गया है। 23 से 30 अक्तूबर तक शरदकालीन विधानसभा सत्र चलने की वजह से यह फैसला लिया गया है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय ने बताया कि अभी दीक्षांत समारोह की नई तिथि पर कोई निर्णय नहीं किया गया है। इसे बाद में तय किया जाएगा। आपको बता दें कि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के मद्देनजर तैयारियां चल रही थीं। उसकी ओर से इसके लिए कुल 31 कमेटियां गठित की गई थीं।
विज्ञापन

इनमें स्वागत कमेटी, ड्रेस कोड कमेटी, मेहमान कमेटी जैसी कमेटियां शामिल थीं। कई कमेटियों के पदाधिकारियों को बदला भी गया था।
इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में पीएचडी की डिग्री हासिल करने वाले सभी छात्राें से 14 अक्तूबर तक उनकी डिग्रियां जमा कराने को कहा गया था, ताकि उन्हें समारोह के दौरान मुख्य अतिथि से प्राप्त किया जा सके। अब विश्वविद्यालय की ओर से नये सिरे से यह तारीख घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed