फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: क्लस्टर विश्वविद्यालय के स्कूलों में शुरू हो सकता है डिजाइन योर डिग्री प्रोग्राम

विज्ञापन
education news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय के स्कूलों में डिजाइन योर डिग्री प्रोग्राम शुरू हो सकता है। स्थायी फैकल्टी होने की वजह से स्कूलों में इस प्रोग्राम को शुरू किए जाने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल जम्मू संभाग में यह प्रोग्राम केवल जम्मू विश्वविद्यालय में चल रहा है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत इस प्रोग्राम को छात्रों की सुविधा देखते हुए तैयार किया गया है। इसमें उन्हें अपने पाठ्यक्रम को अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन करने की सुविधा होती है।
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय, कश्मीर विश्वविद्यालय, और क्लस्टर विश्वविद्यालय श्रीनगर जैसे संस्थानों में इसे पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। छात्रों को तेजी से बदलती दुनिया के लिए तैयार करने और प्रैक्टिकल स्किल के साथ ही इनोवेशन को मिलाने के लिए मकसद से इसे लांच किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मेजर विषयों के साथ ही छात्रों को छोटे प्रोजेक्ट्स दिए जाते हैं ताकि जो कुछ वे सैद्धांतिक रूप से सीख रहे हैं, उसे व्यवहार में इस्तेमाल में ला सकें। जैसे-कश्मीर विश्वविद्यालय में चुने हुए कॉलेजों की जियोस्पेशियल मैपिंग, कश्मीर में सेब की फसल में बीमारी का पता लगाना और कीटनाशक संस्तुति, हजरतबल श्राइन के आस-पास पैदल चलने वालों की डायनामिक्स और फ्लो पैटर्न का एनालिसिस जैसे प्रोजेक्ट इसके तहत शुरू किए गए।

वहीं जम्मू विश्वविद्यालय में ह्यूमन जेनेटिक्स, वर्ल्ड सिनेमा पर आधारित प्रोजेक्ट्स छात्रों को मिले। इनके लिए अलग से क्रेडिट निर्धारित किए जाते हैं। इसका लाभ छात्रों को उनकी डिग्री में मिलता है। क्लस्टर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएस चंद्रशेखर ने बताया कि फैकल्टी की उपलब्धता को देखते हुए इसे विश्वविद्यालय से जुड़े स्कूलों में शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed