फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: विद्यार्थियों ने कथक नृत्य से मोहा मन

विज्ञापन
education news
अखनूर। केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 में वीरवार को नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति, साहित्य और कला को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक से परिचित कराया गया। प्रसिद्ध नृत्य कलाकार अखिलेश पाटिल ने विद्यार्थियों के समक्ष जीवंत प्रदर्शन प्रस्तुत किया और उन्हें कथक की विशेषताओं और भारतीय सांस्कृतिक विरासत की विविधताओं के बारे में बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान पाटिल ने बताया कि किस प्रकार विभिन्न राज्यों में अलग-अलग प्रकार की नृत्य शैलियां प्रचलित हैं और संगीत के माध्यम से न केवल भावनाओं की अभिव्यक्ति की जा सकती है, बल्कि यह अध्ययन में एकाग्रता व अन्य विषयों को समझने में भी सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य भूषण कुमार ने कहा कि संगीत न केवल मानसिक एकाग्रता को बढ़ाता है, बल्कि यह स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में भी अत्यंत लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed