फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education,jammu news

पीएचडी लिखित प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 से

विज्ञापन
education,jammu news
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में पीएचडी लिखित प्रवेश परीक्षा के लिए 20 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। कोरोना महामारी के चलते इस बार केंद्रीय विश्वविद्यालय खुद ही पीएचडी शोध के लिए लिखित प्रवेश परीक्षा का ऑफलाइन मोड से आयोजन करेगा। लिखित प्रवेश परीक्षा केंद्र सिर्फ जम्मू में ही बनाए जाएंगे। कंप्यूटर साइंस, इंफरमेशन टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, मैथ्स इंवायरमेंटल साइंस, सोशल वर्क, ह्यूमन रिसोर्सेज मैनेजमेंट, मार्केटिंग एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट, इंग्लिश, टूरिजम एंड ट्रेवल मैनेजमेंट, मैटिरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भौतिक विज्ञान, लोकनीति एवं लोक प्रशासन, हिंदी, राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन, प्रशासनिक व्यवसाय लिखित प्रवेश परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान लिखित परीक्षा लेता था, लेकिन इस बार इस प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश समिति भी गठित की है। इसमें डॉ. सूरम सिंह और डॉ. बच्चा बाबू को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

----------------------------------------
सीयूसीटी के लिए 14 अगस्त से 2 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
जम्मू। शैक्षणिक सत्र 2021 के चलते केंद्रीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीटी) के लिए 14 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। 15 सितंबर से 24 सितंबर तक एनटीए यूजी-पीजी प्रोग्राम की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा करवाएगी। बीते साल केंद्रीय विवि राजस्थान ने ऑफलाइन मोड से परीक्षा ली थी, लेकिन इस बार विवि अनुदान आयोग ने केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब को परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। परीक्षा के वरिष्ठ निदेशक द्वारा मंजूर की गई अधिसूचना में बताया कि परीक्षा में वस्तुुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केविवि जम्मू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रसाल सिंह ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के चलते शैक्षणिक सत्र देर से शुरू होगा। इसकी खास वजह प्रवेश प्रक्रिया में देरी है। अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, सर्टिफिकेट में लिखित परीक्षा एनटीए आयोजित करेगी। पीएचडी की प्रवेश परीक्षा विवि द्वारा ऑफलाइन मोड से केवल जम्मू केविवि ही आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed