{"_id":"6105b3838ebc3e3bfe1bfae6","slug":"education-jammu-news-jammu-city-news-jmu240600699","type":"story","status":"publish","title_hn":"होनहार बोले, ऑनलाइन पढ़ाई अच्छी हुई, पेपर होते तो भी अव्वल अंक लाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होनहार बोले, ऑनलाइन पढ़ाई अच्छी हुई, पेपर होते तो भी अव्वल अंक लाते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 12वीं के रिजल्ट में मॉडल अकादमी की चारू शर्मा ने कॉमर्स संकाय में 97 फीसदी अंक हासिल कर नाम चमकाया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी शुरू से ही रखी थी। हालांकि परीक्षा नहीं हुई, लेकिन अगर परीक्षा होती तो भी इतने ही अंक आते। ऑनलाइन पढ़ाई काफी अच्छे से हुई थी। आर्मी पब्लिक स्कूल बीडी बाड़ी सांबा की रिया खजूरिया ने ह्यूूमिनिटी में 98.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि इस संकाय में स्नातक करना है। इसके बाद यूपीएससी की तैयारी कर सिविल सेवा में जाना है। परीक्षा को लेकर तैयारी काफी अच्छी थी, लेकिन परीक्षा नहीं हुई। बोर्ड का फार्मूला काफी अच्छा था। दिल्ली पब्लिक स्कूल जम्मू के कैलाश गुप्ता ने कॉमर्स संकाय में 97 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड का फार्मूला काफी अच्छा था। 10वीं, 11वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड के अंक शामिल करने का फैसला वर्तमान समय के हिसाब से अच्छा था। उधर, केंद्रीय विद्यालय मीरां साहिब का भी सीबीएसई 12वीं के नतीजे शानदार रहे हैं। स्कूल की छात्रा तनीशा महाजन ने विज्ञान संकाय में 95.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। गौरव पायल ने 98.4 फीसदी, इंद्रजीत सिंह ने 95.2 और रसनीत कौर ने 95.2 फीसदी अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है।
----------
सीबीएसई 12वीं में चमके जम्मू
संस्कृति स्कूल के विद्यार्थी
जम्मू। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं कक्षा के रिजल्ट में जम्मू संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल का परिणा शत-प्रतिशत रहा है। ह्मयूनिटी संकाय में प्रतिभा चौधरी ने 96 फीसदी, ध्वनी महाजन ने 95 फीसदी अंक हासिल किए हैं। साइंस संकाय में लिजा डिंगरा ने 94.8 फीसदी, जतिन शर्मा ने नॉन मेडिकल संकाय में 94.6 फीसदी और गीतांश सबरवाल ने कॉमर्स में 91 फीसदी अंक हासिल किए हैं। स्कूल प्रिंसिपल रोहिणी आइमा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं।