फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education,jammu kashmir

एसपीएमआर कॉलेज जम्मू को एनएएसी से मिला 2.44 ग्रेड अंक

विज्ञापन
education,jammu kashmir
जम्मू। एसपीएमआर कॉलेज जम्मू को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) ने 2.44 ग्रेड अंक दिया है। 22 और 23 अप्रैल को टीम ने एसपीएमआर कॉलेज का दौरा कर निरीक्षण किया था। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रंजीत सिंह जमवाल की देखरेख में टीम ने रिकॉर्ड व फाइलों को गहनता से देखा। पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से प्राचार्य ने टीम को विकासात्मक कार्यों से अवगत कराया। टीम ने विभिन्न विभागों के अध्यक्षों, संकायों, स्टाफ और छात्रों के साथ संवाद किया। उसके बाद शोध प्रयोगशालाओं, गर्ल्स कॉमन रूम, विभागों, छात्रावास, पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। कॉलेज में बनाए गए धूम्रपान निषेध क्षेत्र सहित परीक्षा शाखा, वर्टिकल गार्डन, रेन हारवेस्टिंग सिस्टम और अन्य अनुभागों में दस्तावेज की जांच की। प्रो. रंजीत सिंह जमवाल ने कहा, प्रत्येक पहलु के मूल्यांकन के आधार पर कॉलेज को पहली बार जम्मू संभाग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

प्रो. जमवाल ने कहा कि 17 वर्षों से लेकर इस साल तक कॉलेज में एनएएसी का दौरा नहीं हुआ था, जबकि नियम के मुताबिक हर पांच वर्षों के बाद टीम दौरा करती है। उन्होंने कहा कि अनदेखी के चलते कॉलेज में विकासात्मक कार्यों को गति नहीं मिल पाई थी। कॉलेज का कार्यभार मिलने के बाद उन्होंने कॉलेज प्रबंधन की एक समिति बनाई। अर्चना कौल और संगीता जमवाल सहित अन्य स्टाफ का भी पूरा सहयोग रहा। एनएएसी ने मंगलवार को ग्रेड जारी किया, जिसमें कॉलेज ने सर्वेश्रष्ठ स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

जून में होगा एमएएम कॉलेज में टीम का दौरा
वहीं, एमएएम पीजी कॉलेज जम्मू में भी जून में नैक की टीम दौरा कर सकती है। कॉलेज प्रबंधन दस्तावेज तैयार करने में जुट गया है। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर गुरदेव सिंह रुकवाल ने कहा कि तिथि निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन टीम जून मेें दौरे पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इस वर्ष अन्य कॉलेजों में करेगी टीम दौरा
जीजीएम साइंस कॉलेज जम्मू, डिग्री कॉलेज कठुआ सहित अन्य कॉलेजों में भी इस वर्ष समय-समय पर टीम दौरा करेगी। सूत्रों ने कहा कि सभी कॉलेजों में नैक का अपना एक समन्वयक होता है। बाकी अन्य टीम के सदस्य बंगलुरू मुख्यालय से भेजे जाते हैं। जो प्रतिवेदन लेकर कॉलेज को उसकी कार्य क्षमता के अनुसार ग्रेड और सुविधाएं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed