फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

जम्मू विवि के भद्रवाह कैंपस में शोध और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
education
जम्मू। शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए जम्मू विश्वविद्यालय के भद्रवाह कैंपस के कंप्यूटर साइंस और आईआईटी डिपार्टमेंट ने मंगलवार को आईआईटी रुड़की के साथ करार किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर उमेश राय की उपस्थिति में कैंपस के रेक्टर प्रोफेसर राहुल गुप्ता और आईआईटी रुड़की के सीईओ मनीष आनंद ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। विकास की दृष्टि से अब यह विभाग उत्पाद व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बेहतर काम करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान कुलपति ने शिक्षा, उद्योग, सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के बीच संबंध मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने विकास के लिए विभाग को सहयोग करने का सुझाव दिया है, ताकि विश्वविद्यालय और ऑफ साइट परिसरों के छात्रों को लाभ मिल सके। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय समस्याओं के बारे में जानने के लिए भी प्रेरित किया है, ताकि भद्रवाह कैंपस की ओर से की जाने वाले गतिविधियां बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंच सकें।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि आईआईटी रुड़की भद्रवाह कैंपस में पढ़ाई कर रहे छात्रों के विचारों को पोषित करने के लिए वित्तीय सहायता देगा। छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, एंबेडेड डिवाइसेस और ऑटोनॉमस सिस्टम जैसी औद्योगिक परियोजनाओं के साथ एकीकृत तकनीकी प्रबंधन कौशल और ज्ञान भी प्रदान किया जाएगा। मौके पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर अरविंद जसरोटिया, प्रोफेसर दीपांकर सेन गुप्ता सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्ट अप को भी लांच करेगा आईआईटी
कुलपति के मुताबिक आईआईटी रुड़की छात्रों को सिर्फ बेहतर नौकरी ही नहीं, बल्कि अटल इंक्यूबेशन सेंटर, अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग आदि के तहत अपने सफल स्टार्ट अप को भी लांच करेगा। आईआईटी रुड़की के सीईओ मनीश आनंद ने कहा कि नवाचार कहीं से और किसी से भी आ सकता है। इसी को ध्यान में रखकर देश भर में संपर्क साधा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed