{"_id":"631cfb926c67cd3f5617b167","slug":"education-jammu-city-news-jmu267729152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे की पाठशाला: जम्मू-कश्मीर में पढ़ाई के साथ विद्यार्थी सीखेंगे पैसे बचाने का कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे की पाठशाला: जम्मू-कश्मीर में पढ़ाई के साथ विद्यार्थी सीखेंगे पैसे बचाने का कौशल
Sun, 11 Sep 2022 01:09 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:09 PM IST
सार
प्रदेश के सभी 27 हजार स्कूलों में पैसे की पाठशाला को शुरू किया जाएगा। इसमें जेएंडके बैंक के कर्मचारी स्कूलों में जाकर शिविर लगाएंगे।
विज्ञापन
Money Saving
- फोटो : Istock
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूलों में अब पैसे की पाठशाला लगेगी। इसके तहत पैसा बचाने और निवेश के गुर बताए जाएंगे। बच्चों में वित्तीय साक्षरता और समावेशी समझ बढ़ाने के लिए समग्र शिक्षा ने जम्मू-कश्मीर बैंक के साथ मिलकर यह पहल शुरू की है। इसमें विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने सहित उनके बैंक अकाउंट और आधार कार्ड आदि बनाए जाएंगे।
प्रदेश के सभी 27 हजार स्कूलों में पहल को शुरू किया जाएगा। इसमें जेएंडके बैंक के कर्मचारी स्कूलों में जाकर शिविर लगाएंगे। साथ ही आधार के साथ लिंक वाला बैंक अकाउंट खोला जाएगा, ताकि बच्चों को वर्दी और छात्रवृत्ति के पैसे की जानकारी रहे। कक्षा के अनुसार बच्चों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्राइमरी से ऊपर के बच्चों को निवेश के बारे में बताया जाएगा। डिजिटल बैंकिंग में ग्राहकों के अधिकार, जिम्मेदारी, बैंकिंग की सामान्य जानकारी के साथ शेयर बाजार और निवेश के बारे में जागरूक किया जाएगा। धन प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि वह भविष्य में इसका लाभ ले सके।
यह होगा बच्चों को लाभ

- बच्चों को शुरू से ही वित्तीय प्रबंधन के प्रति समझ बढ़ेगी
- धन प्रबंधन के प्रति बच्चे जागरूक होंगे, सोच समझ कर करेंगे खर्च
- अभिभावक से मिलने वाले जेब खर्च का मोल समझेंगे
- स्कूली बच्चों का बनेगा बैंक अकाउंट
- जेएंडके बैंक के साथ बच्चों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ाया जाएगा। हर स्कूल में शिविर लगेंगे, जिसमें बच्चों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके बैंक अकाउंट भी खोले जाएंगे। बच्चों को उनकी कक्षा और बौद्धिक क्षमता के हिसाब से पढ़ाया जाएगा।
- दीप राज, परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा
विज्ञापन