फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education,development,jammu news

कठुआ और बडगाम में तैयार हो रहा क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्र

विज्ञापन
education,development,jammu news
जम्मू। आईटीआई बडगाम और कठुआ में अशोक लीलैंड के सहयोग से ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी में क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्र (आरसीओई) की स्थापना की जाएगी। केंद्र की प्रगति की समीक्षा के लिए उप राज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। सलाहकार ने कहा कि केंद्र की स्थापना से ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी में इच्छुक छात्रों के नवाचार और कौशल विकास होगा और वे आधुनिक मोटर वाहन में उपयोग होने वाली नवीनतम तकनीक को जान सकेंगे। उन्होंने कौशल विकास विभाग के अधिकारियों से 15 दिन तक केंद्र के सिविल कार्य को समाप्त करने को कहा। सलाहकार ने अशोक लीलैंड के प्रतिनिधियों से अगले महीने से फैकल्टी के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने और प्रशिक्षु छात्रों के लिए कारखानों में एक्सपोजर टूर आयोजित करने के लिए कहा। निदेशक एसडीडी ने कहा कि अशोक लीलैंड केंद्रों के लिए आवश्यक उपकरण, मशीनरी, और अन्य सामान उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि वे उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार मोटर वाहन प्रशिक्षण से संबंधित मसौदा पाठ्यक्रम मॉड्यूल भी प्रदान करेंगे। बैठक में प्रधान सचिव कौशल विकास विभाग डॉ. असगर हसन सामून व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
राजकीय कॉलेज कैनाल रोड
को ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड
जम्मू। कैनाल रोड स्थित राजकीय कॉलेज ऑफ एजुकेशन को वन डिस्ट्रिक्ट वन ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड मिला है। यह अवॉर्ड महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद ने स्वच्छता शिक्षा में योगदान के लिए दिया है। डीसी अंशुल गर्ग ने ऑनलाइन कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कुलविंद्र कौर को पुरस्कार दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed