{"_id":"8777cce4c0aa47ae0bccb142b9cb924c","slug":"education-department-starting-data-base-systems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक क्लिक पर हर शिक्षक की जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक क्लिक पर हर शिक्षक की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 24 Feb 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों और शिक्षकों की पूरी जानकारी अब कंप्यूटर में बंद होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग जम्मू संभाग में पहली बार डाटा बेस सिस्टम शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
डाटा बेस सिस्टम के जरिये कंप्यूटर में शिक्षकों और विभाग के कर्मचारियों का पूरा रिकार्ड मौजूद होगा। कंप्यूटर पर एक क्लिक करते ही कर्मचारी की पूरी जानकारी मौजूद होगी। शिक्षा निदेशक की शिक्षक के रिकार्ड पर पूरी नजर रहेगी।
विज्ञापन
जम्मू संभाग में शिक्षा विभाग के पास इस समय करीब 85 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर शिक्षक हैं। इन शिक्षकों का रिकार्ड वर्षों से फाइलों में बंद पड़ा हैं। एक शिक्षक की स्थिति की जानकारी का पता करने में कई दिन लग जाते हैं।
विज्ञापन
कोई भी जानकारी एकत्र करने में शिक्षा निदेशक और सीईओ को कई दिन का समय लगता है। इसी कारण दिन-ब-दिन शिक्षा विभाग में व्यवस्था खराब होती जा रही है और काफी परेशानियां भी सामने आ रही हैं।
इसी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शिक्षा विभाग डाटा बेस सिस्टम शुरू करने की योजना तैयार कर रहा है। इसके बाद प्रत्येक शिक्षक का रिकार्ड कंप्यूटर में कैद रहेगा।
जब भी किसी अधिकारी को शिक्षक से संबंधित जानकारी हासिल करनी होगी तो एक क्लिक से जानकारी हासिल कर सकेगा। शिक्षा निदेशक जम्मू सिमरनदीप सिंह ने कहा कि डाटा बेस सिस्टम से ही व्यवस्था में सुधार हो सकता है।