फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education department starting data base systems

अब एक क्लिक पर हर शिक्षक की जानकारी

Tue, 24 Feb 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 24 Feb 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
education department starting data base systems

शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों और शिक्षकों की पूरी जानकारी अब कंप्यूटर में बंद होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग जम्मू संभाग में पहली बार डाटा बेस सिस्टम शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


डाटा बेस सिस्टम के जरिये कंप्यूटर में  शिक्षकों और विभाग के कर्मचारियों का पूरा रिकार्ड मौजूद होगा। कंप्यूटर पर एक क्लिक करते ही कर्मचारी की पूरी जानकारी मौजूद होगी। शिक्षा निदेशक की शिक्षक के रिकार्ड पर पूरी नजर रहेगी।
विज्ञापन


जम्मू संभाग में शिक्षा विभाग के पास इस समय करीब 85 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर शिक्षक हैं। इन शिक्षकों का रिकार्ड वर्षों से फाइलों में बंद पड़ा हैं। एक शिक्षक की स्थिति की जानकारी का पता करने में कई दिन लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी जानकारी एकत्र करने में शिक्षा निदेशक और सीईओ को कई दिन का समय लगता है। इसी कारण दिन-ब-दिन शिक्षा विभाग में व्यवस्था खराब होती जा रही है और काफी परेशानियां भी सामने आ रही हैं।

इसी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शिक्षा विभाग डाटा बेस सिस्टम शुरू करने की योजना तैयार कर रहा है। इसके बाद प्रत्येक शिक्षक का रिकार्ड कंप्यूटर में कैद रहेगा।


जब भी किसी अधिकारी को शिक्षक से संबंधित जानकारी हासिल करनी होगी तो एक क्लिक से जानकारी हासिल कर सकेगा। शिक्षा निदेशक जम्मू सिमरनदीप सिंह ने कहा कि डाटा बेस सिस्टम से ही व्यवस्था में सुधार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed