फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education department preparation for screening tests of RET teachers

आरईटी शिक्षकों केस्क्रीनिंग टेस्ट की फिर तैयारी

Sun, 24 Jan 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 24 Jan 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
education department preparation for screening tests of RET teachers

शिक्षा विभाग ने आरईटी शिक्षकों के स्क्रीनिंग टेस्ट (लिखित परीक्षा) को लेकर एक बार फिर से प्रयास तेज कर दिए हैं। शिक्षा निदेशक जम्मू ने जम्मू संभाग के सभी जिलों से आरईटी शिक्षकों का ब्योरा मांगा है।

विज्ञापन


सभी चीफ एजूकेशन अफसर कोे यह ब्योरा 25 जनवरी तक शिक्षा निदेशक कार्यालय में जमा करवाने को कहा गया है। इसके बाद इनकी परीक्षा के लिए डेटशीट निकल सकती है।

दिसंबर 2015 में शिक्षा विभाग ने आरईटी शिक्षकों के स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर सिलेबस जारी किया था, जिसके बाद आरईटी शिक्षकों ने इसके विरोध को लेकर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन


इससे पहले कि शिक्षा विभाग आगे का काम शुरू करता, बीच में मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद आगे की प्रक्रिया बीच में ही लटक गई।

वहीं कुछ दिन के बाद राज्य में राज्यपाल शासन लग गया, लेकिन अब राज्यपाल के सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक के बाद शिक्षा विभाग ने स्क्रीनिंग टेस्ट की प्रक्रिया को लेकर फिर से प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जनवरी को शिक्षा निदेशक जम्मू स्मिता सेठी ने सभी जिलों के सीईओ पत्र लिखा है, जिसमें सभी जिलों से आरईटी शिक्षकों का ब्योरा मांगा गया है। स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए दो कैटेगरी बनाई गई है।


ए कैटेगरी में उन आरईटी शिक्षकों को रखा गया है, जिन्होंने स्टडी सेंटर और डिस्टेंस मोड से डिग्री ली है और दूसरी कैटेगरी में नवनियुक्त आरईटी शिक्षक रखे गए हैं। इसमें आरईटी शिक्षकों के शिक्षा की योग्यता, फोन नंबर, ई मेल मांगी गई है। 25 जनवरी तक सभी सीईओ हर हाल में यह ब्योरा शिक्षा शिक्षा निदेशक पहुंचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed