फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Education Department Jammu-Kashmir: person did job for Two and a half year on fake appointment letter, even take salary

शिक्षा विभाग जम्मू-कश्मीर : फर्जी नियुक्ति पत्र पर की ढाई साल नौकरी, वेतन भी लेता रहा

Tue, 23 Mar 2021 01:26 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 23 Mar 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Education Department Jammu-Kashmir: person did job for Two and a half year on fake appointment letter, even take salary
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

ढाई साल तक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाले एक फर्जी लेक्चरर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। यहां तक कि आरोपी फर्जी ट्रांसफर पत्र लेकर एक स्कूल से दूसरे स्कूल में भी स्थानांतरित हो गया। आरोपी ने अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की थी, जिसे क्राइम ब्रांच ने खारिज कराकर उसे गिरफ्तार किया। हैरानी यह है कि आरोपी ढाई साल तक फर्जी नियुक्ति पत्र पर वेतन लेता रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लेक्चरर फर्जी ट्रांसफर पत्र लेकर एक स्कूल से दूसरे स्कूल जा रहे हैं और इनके नियुक्ति पत्र भी जाली हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच को मामले की जांच करने के लिए कहा। क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की तो पाया कि डोडा के असर तहसील के रहने वाले अराफात खान फर्जी नियुक्ति और ट्रांसफर लेने वालों में शामिल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी, सभी बीस जिलों में कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अराफात से संपर्क किया गया और उसे जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया। वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। आरोपी ने अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की थी, जिसे क्राइम ब्रांच ने खारिज कराकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed