{"_id":"6a9c831293cb8a86fc0a1e1b","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1005150-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अर्थशास्त्र लेक्चरर भदेर सिंह \nको राज्य का सर्वश्रेष्ठ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अर्थशास्त्र लेक्चरर भदेर सिंह को राज्य का सर्वश्रेष्ठ सम्मान
विज्ञापन
- भदेर सिंह, लेक्चरर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबलेहर आरएसपुरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शिक्षक दिवस पर शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश के 20 शिक्षक सम्मानित
- राष्ट्रीय स्तर तक ख्याति पा चुका है राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबलैहड़
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नवाचार पूर्ण शिक्षण पद्धतियों और प्रभावी कक्षा गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने पर भदेर सिंह को शिक्षक दिवस पर सर्वश्रेष्ठ सम्मान से नवाजा गया। भदेर सिंह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबलैहड़ (आरएस पुरा) में अर्थशास्त्र के लेक्चरर हैं। इन्हें यह सम्मान विद्यार्थियों का सही मार्गदर्शन, सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने, शैक्षणिक नेतृत्व में निरंतर किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर श्रीनगर में शनिवार को शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने प्रदेश के 20 शिक्षकों को सम्मानित किया। इससे पहले भदेर सिंह को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) कमेंडेशन कार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। शैक्षणिक संस्थान को तंबाकू-मुक्त करने पर भी राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
-- --
डबलैहड़ स्कूल की प्रमुख उपलब्धियां
- स्वच्छ एवं हरित विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाकर अखिल भारतीय स्तर पर 58वीं रैंक पाई।
- तंबाकू-मुक्त शैक्षणिक संस्थान चुनौती विषय पर राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
- नवाचारों व प्रोटोटाइप को जिला श्रेणी में राष्ट्रीय मूल्यांकन के लिए विकसित भारत बिल्डाथॉन मिला।
- स्कूल को पर्यावरण संरक्षण, हरित पहल, स्वच्छता एवं सतत विकास के दृष्टिगत राष्ट्रीय ग्रीन स्कूल पुरस्कार।
- मोहाली में यंग क्रिएटर लीग में विद्यार्थियों का चयन हुआ और अभिनव विचारों को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
-- -- -
राज्य के इन शिक्षकों को सम्मान
शिक्षक पद स्कूल
नम्रता शर्मा शिक्षिका राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जख
अमोल शर्मा शिक्षक राजकीय मध्य विद्यालय पथवाल
अभिनव गुप्ता व्याख्याता एसकेआईएस जीयूएसएस उधमपुर
अनिता रानी शिक्षिका पीएमश्री आईआईएस तलवाड़ा
जगत देव सिंह शिक्षक यूपीएस मनवास
संदीप कुमार शिक्षक यूपीएस अंजोले
कुलबीत सिंह शिक्षक राजकीय जीपीएस जोन गूल
शाहिद कुरैशी सीनियर लेक्चरर जीजीएमएचएसएस राजोरी
अनवर खान प्रधानाचार्य एचएसएस बाॅयज मंडी
रियाज अहमद खान शिक्षक राजकीय माध्यमिक स्कूल काजीगुंड
तौहीद परवेज शिक्षक राजकीय उच्च विद्यालय काजीपोरा
राबिया मुख्तार मास्टर पीएमश्री स्कूल सोपोर
गुलाम मोहम्मद डार शिक्षक जीएमएस बटपोरा
मुजफ्फर अहमद वानी शिक्षक एमएस कासनापाटी
जावेद अहमद राथर शिक्षक एमएस खानपोरा
नजीर अहमद भट शिक्षक मिडिल स्कूल चोंटीपोरा
तौफीक अली शिक्षक प्राथमिक विद्यालय मीरबाग
शौकत हुसैन भट लेक्चरर आईआईएसएस इमाम साहिब
डॉ. समीना वानी प्रधानाचार्य जीएचएसएस कोठीबाग
-- -- -- -
प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार मिलने से अत्यंत विनम्र और कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान को केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं मानता, बल्कि इसे अपने विद्यार्थियों, सहकर्मियों, अभिभावकों, शिक्षा विभाग और उन सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिबिंब मानता हूं, जिन्होंने मेरी इस यात्रा में निरंतर सहयोग किया है।
विज्ञापन
- भदेर सिंह, लेक्चरर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबलैहड़