फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

Jammu News: केंद्रीय विवि जम्मू में असिस्टेंट, एसोसिएट और प्रोफेसर के लिए साक्षात्कार 10 से

विज्ञापन
education
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के के लिए 10 जनवरी से साक्षात्कार लिए जाएंगे। विवि के आठ विभागों में इन खाली पदों को भरने के लिए 24 जनवरी तक इंटरव्यू लिए जाएंगे। विवि के रजिस्ट्रार की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया है कि सेंटर फॉर मोलिक्यूलर बायोलॉजी में एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए 10 जनवरी को साढ़े 10 बजे साक्षात्कार लिया जाएगा। वनस्पति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के लिए 10 जनवरी को साढ़े 12 बजे साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होगी। 11 जनवरी को साढ़े दस बजे रसायनिक विज्ञान विभाग में असिस्टेंट, एसोसिएट और प्रोफेसर के के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। अर्थ शास्त्र विभाग में एसोसिएट और प्रोफेसर के लिए 13 जनवरी को साढ़े दस बजे, कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी में एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 16 जनवरी को साक्षात्कार लिया जाएगा। शिक्षा अध्ययन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 17 जनवरी को साढ़े दस बजे, हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर का पद भरने के लिए 18 जनवरी को, तुलनात्मक धर्म एवं सभ्यता केंद्र में असिस्टेंट, एसोसिएट और प्रोफेसर के पद भरने के लिए 24 जनवरी को साढ़े दस बजे से इंटरव्यू होंगे। चयनित अभ्यर्थियों की सूची विवि की वेबसाइट पर जल्द अपलोड की जाएगा। अभ्यर्थियों के कॉल लेटर डाक और ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों को कॉल लेटर प्राप्त नहीं होता है, उन्हें साक्षात्कार के दो दिन पहले विवि को सूचित करना होगा। इन्हें डुप्लीकेट कॉपी जारी कर दी जाएगी। साक्षात्कार के एक घंटा पहले अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन

---
ये दस्तावेज देने होंगे
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण पत्र, अंक तालिका, अनुभव प्रमाण पत्र, शोध पत्र प्रकाशन, पुस्तक सहित अन्य अनिवार्य दस्तावेज देने होंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को भारत सरकार के नियमानुसार टिकट भी प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed