{"_id":"61c177f5cdb46e5c7c6d7572","slug":"education-children-will-get-free-coaching-in-winter-zone-schools-in-jammu-division-only-government-teachers-will-teach","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा: जम्मू संभाग में विंटर जोन के स्कूलों में बच्चों मिलेगी निशुल्क कोचिंग, सरकारी शिक्षक ही पढ़ाएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा: जम्मू संभाग में विंटर जोन के स्कूलों में बच्चों मिलेगी निशुल्क कोचिंग, सरकारी शिक्षक ही पढ़ाएंगे
Tue, 21 Dec 2021 12:15 PM IST
करिश्मा चिब
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:15 PM IST
सार
स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने विंटर जोन के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए रेमेडियल क्लास यानी उपचारात्मक क्लासेज शुरू करेगा। ये क्लासेज स्कूलों में लगेगी, जिसमें शिक्षा पर विशेष फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग में विंटर जोन के स्कूलों में बच्चों को निशुल्क कोचिंग मिलेगा। कोचिंग सरकार शिक्षक ही देंगे और स्कूलों में सेंटर होगा। कोविड के कारण बच्चों की पढ़ाई में हुए नुकसान की भरपाई के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने इस कवायद को शुरू किया है। कश्मीर संभाग में भी इस कवायद को शुरू किया गया है।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने विंटर जोन के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए रेमेडियल क्लास यानी उपचारात्मक क्लासेज शुरू करेगा। ये क्लासेज स्कूलों में लगेगी, जिसमें शिक्षा पर विशेष फोकस किया जाएगा। इसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी जोन में दो- चार स्कूलों को चिन्हित करेंगे, जिनमें बच्चों को पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
रेमेडियल क्लास में किसी भी स्कूल और किसी भी क्लास का बच्चा पढ़ सकता है। इससे पहले विभाग 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को ही कोचिंग देता था। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसको लेकर अधिकारिक आदेश भी जारी किया है। रेमेडियल क्लास में शामिल होने वाले बच्चों को अपने परिवार से सहमती पत्र लाना होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: युवाओं को अवसर के लिए सरकार ने यूसीबी दुबई के साथ किया करार
कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल बंद है और बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है, उसे नुकसान को पूरा करने के लिए विभाग ने इस कवायद को शुरू किया है। जम्मू संभाग में विंटर जोन में डोडा, किश्तवाड़, रामबन के साथ उधमपुर, राजोरी, पुंछ, कठुआ जिलों के कुछ स्कूल आते है।