फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education, app launch

Jammu News: स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के प्रदर्शन का फीडबैक लेने के लिए बनाया एप

विज्ञापन
education, app launch
मुख्य सचिव ने शिक्षकों की जीपीएस आधारित उपस्थिति दर्ज करने वाला एप भी किया लांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर देश में पहला राज्य होगा जहां स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति जीपीएस आधारित होगी, और बच्चे शिक्षकों के प्रदर्शन के बारे में फीडबैक देंगे। मंगलवार को स्कूल शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने दो एप्लिकेशन लांच कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों एप शिक्षा क्षेत्र में क्रांति लाने वाले शक्तिशाली टूल साबित होंगे। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण विद्यालय सुरक्षा नियमावली का भी विमोचन किया।
स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की जीपीएस आधारित उपस्थिति लेने के लिए जेके अटेंडेंस एप और बच्चों के फीडबैक के लिए समीक्षा पोर्टल तैयार किया है। जेके अटेंडेंस एप से शिक्षकों से लेकर निदेशकों और सीईओ तक की दैनिक उपस्थिति की जानकारी जीपीएस आधारित होगी। एप जियो कोऑर्डिनेट्स के साथ लाइव स्थान बताएगा और उसके समय विशिष्ट ट्रैकिंग की अनुमति देगा। इससे कागजी कार्रवाई कम होगी और समय के साथ संसाधनों की बचत होगी। इससे सभी स्कूलों में उपस्थिति के प्रबंधन में सुधार होगा। एप से कर्मचारी छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। एप स्वत: ही आवश्यक अनुमोदन के लिए भेज देगा।
विज्ञापन

---
बच्चे देंगे शिक्षकों का फीडबैक
स्कूलों में बच्चे अब शिक्षकों का फीडबैक देंगे। इसके लिए विभाग ने समीक्षा पोर्टल तैयार किया है। इसमें कक्षा छह से ऊपर के छात्र अपने शिक्षकों के प्रदर्शन के बारे में ऑनलाइन मासिक फीडबैक देंगे। विद्यार्थी शिक्षक के पढ़ाने की तकनीक पर प्रतिक्रिया देगा। इसके अलावा शिक्षकों को उनके इनपुट और परिणामों को सत्यापित करने के लिए अद्वितीय उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दिए जाएंगे। यह रिपोर्ट शिक्षक से लेकर यूटी स्तर के अधिकारी तक जाएगी। विभाग ने 25 पैरामीटर (प्रश्न) तैयार किए हैं, जिनमें से दो वैकल्पिक हैं। स्कूल और शिक्षक आधारित प्रश्नावली को छात्रों द्वारा मासिक आधार पर एक बार उत्कृष्ट, बहुत अच्छा, अच्छा, औसत और औसत से कम परिणामों के साथ पांच बिंदु पैमाने पर ग्रेडिंग कर भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed