{"_id":"61c38055c9b5610a00271d49","slug":"education-akhnoor-news-jmu250374228","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय गणित दिवस उत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय गणित दिवस उत्सव मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के साथ गठित एवरग्रीन पब्लिक हाई स्कूल भगवान चक में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त लेक्चरर जगदेव सिंह चिब मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर गणित पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई, जिसमें 9 वीं से 10 वीं कक्षा के छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर कुलदीप सिंह, जगदेव सिंह, डॉ. कर्ण सिंह, कुमारी अजयशाह मौजूद रहे। संवाद
राष्ट्रीय गणित दिवस पर परीक्षा आयोजित
आरएस पुरा। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर मदर इंडिया सीनियर सेकेंडरी में परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 12वीं कक्षा के 36 विद्यार्थी शामिल हुए। पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
प्रथम स्थान लवप्रीत सिंह, दूसरा स्थान तीन छात्रों मानसी चौधरी, पायल चौधरी, और अभय कुमार ने साझा किया, जबकि गोकुल शर्मा और मुस्कान तीसरे स्थान पर रहे। परीक्षा का आयोजन स्कास्ट जम्मू के डॉ. नीलेश शर्मा की देखरेख में किया गया। प्रधानाचार्य सोनिया टोहर, डॉ. दिनेश कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे। डॉ. नीलेश शर्मा ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को ऐसे महान व्यक्तियों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया, जिन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने जीवन में असफलताओं के बाद भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य सोनिया टोहरा ने राष्ट्रीय गणित दिवस पर सूचनात्मक परीक्षा का आयोजन करने के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नरेश चौधरी, नरिंदर सिंह, अंकुश गुप्ता, अर्जुन कपूर, रोहित चौधरी, परमप्रीत कौर, अमिता चौधरी, हेमलता, स्माइली रैना, रोजी चौधरी, नरिंदर कुमार, कृष्ण, सुदेश चौधरी, रितु देवी भी मौजूद थे।