फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

सरकारी स्कूलों में बच्चों को दाखिल कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया

विज्ञापन
education
ज्यौड़ियां। शिक्षा जोन खौड़ की तरफ से बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत लोगों को बच्चों को सरकारी स्कूलों में भर्ती कराने को लेकर प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा जोन खौड़ के अधिकारी मदन लाल शर्मा की देखरेख में किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष डिप्टी राम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मदन लाल शर्मा ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि इसके आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के सभी लोग अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में भर्ती कराएं। आज के इस कार्यक्रम का यह ही उद्देश्य है। इसीलिए हमने आज शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार सरकारी स्कूलों में नामांकन वृद्धि हेतु एक सामुदायिक संघटन कार्यक्रम का आयोजन करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न पंचायतें के सरपंच व पंच उपस्थित रहे। इस मौके पर जेडईओ कार्यालय के मास्टर्स, शिक्षकों और अन्य स्टाफ सदस्यों ने सामान वितरित किया। मास्टर सुदर्शन कुमार ने सरकार की तरफ से सरकारी स्कूलों में शिक्षा हासिल करने वाले बच्चों को सरकार की तरफ से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ स्कॉलरशिप, यूनिफॉर्म, पुस्तकों का मुफ्त वितरण भी किया जाता है। इस मौके पर उपस्थित कई अभिभावकों ने भी अपनी-अपनी बात रखी और और विचार प्रकट किए। इस मौके पर अभिभावकों सहित क्षेत्र के पंच, सरपंच व एमसी खौड़ के पार्षदों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में कराएं बच्चों का दाखिला
अरनिया। अरनिया शिक्षा जोन में चल रहे कम्यूनिटी मोबलाइजेशन कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया।
जेडईओ स्मित रीता अंगराल की तरफ से चलाए गए कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, मैनेजमेंट व विकास कमेटी के सदस्यों के अलावा जोन के कई पंच सरपंच भी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि डायट के उप प्रधानाचार्य होशियार सिंह चौहान व जोनल शिक्षा अधिकारी रीता अंगराल ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को बताया कि सरकारी स्कूलों के विकास के लिए बच्चों का दाखिला जरूर कराएं, ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा मिशन 2020 पर भी बारीकी से वक्तव्य रखा। कार्यक्रम में संतोष कुमारी, अरुणा, कस्तूरी लाल व कुलदीप गुप्ता, नपा अध्यक्ष रमेश सैनी, पार्षद नरेश व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed