{"_id":"60bd088b8ebc3e494c06fb3f","slug":"education-akhnoor-news-jmu2367739197","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल ने दो बहनों को टीसी देकर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल ने दो बहनों को टीसी देकर निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। क्षेत्र में एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक छात्रा प्रधान मंत्री से गुहार लगा रही है। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान के तहत कैसे बेटी पढ़ाएंगे, जबकि स्कूल प्रबंधक ने बिना नोटिस दिए मुझे और मेरी बहन को टीसी देकर निकाल दिया है।
पंचायत गुड़ा ब्राह्मण में एक निजी हायर सेकेंडरी स्कूल में आठवीं और चौथी कक्षा में पढ़ने वाली दो बहनों को स्कूल द्वारा टीसी देने पर एक छात्रा ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल से आग्रह किया है कि लॉकडाउन में स्कूल प्रबंधक द्वारा बिना नोटिस दिए दोनों बहनों को टीसी देकर स्कूल से बहार निकाल दिया है। ऐसे में साल के मध्य किस स्कूल में आगे की पढ़ाई जारी रखी जाए। आठवीं कक्षा की छात्रा दनिया शर्मा ने खुद बनाए वीडियो में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि सरकार द्वारा बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ मुहिम के तहत बेटियों को पढ़ा रहे हैं, मगर कोरोना महामारी पर लॉकडाउन पर मई की आखिरी तिथि पर स्कूल प्रबंधक द्वारा टीसी दे दी गई। इसमें दनिया शर्मा ने प्रधानमंत्री से स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आगे की पढ़ाई कैसे करने के बारे में अवगत कराया।
बेटियों पिता तरसेम शर्मा ने बताया कि स्कूल में दोनों बेटियाें की फीस दी गई है, जिसकी लिखित मेरे पास है, जबकि पिछले लॉकडाउन में फीस पर बने विवाद पर प्रबंधक द्वारा छह माह की निर्धारित फीस दी गई थी। इस लॉकडाउन पर बिना नोटिस दिए दोनों बेटियों को टीसी दे दी। उन्होंने बताया कि जून में टीसी मिलने पर किसी स्कूल में दाखिल किया जाए, जो नामुमकिन लग रहा। दो बेटियों का साल बेकार जाता नजर आ रहा है। स्कूल का किसी प्रकार का बकाया भी नहीं है।