फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

शिक्षा जोन खौड़ के 10 हाई स्कूलों में प्रधानाचार्य के पद खाली

विज्ञापन
education
ज्यौड़ियां। एक कारोना और दूसरा सरकार की लापरवाही से बच्चों का भविष्य दिन प्रति दिन अंधकारमय होता जा रहा है। यहां खास बात यह है कि सरकारी स्कूलों में ज्यादातर गरीब घरों के बच्चे शिक्षा प्राप्त करने जाते हैं। खौड़ शिक्षा जोन के 10 स्कूलों में प्रधानाचार्य ही नहीं हैं।
विज्ञापन

खौड़ शिक्षा जोन में कुल 13 सरकारी हाई स्कूल हैं। इनमें से 10 स्कूल दो साल से बिना प्रधानाचार्य के चल रहे हैं। इसके चलते अभिभावक को बच्चों की पढ़ाई की चिंता सताने लगी है। अभिभावकों ने बताया कि हमें बच्चों के भविष्य की चिंता है। जिस स्कूल में हेडमास्टर ही नहीं हैं उस स्कूल की जिम्मेदारी किसके हाथ होगी। जानकारी के मुताबिक हाईस्कूल कलाह, जोगवां, दतयाल, हमीरपुर सिदड, बदोवाल, खुई मिलें दी, कला, सेरीपलाई, नाथल, गुढ़ा मनासा, बेलाजमाना, पुखरनी तथा मजाम आदि शामिल हैं। इन स्कूलों में प्रधानाचार्य के पद खाली हैं।
विज्ञापन

मात्र गर्ल्स हाई स्कूल खौड़, हाई स्कूल नरायाणा तथा चक मलाल में ही मुख्य अध्यापक हैं। चक मलाल स्कूल का पद भी इसी माह खाली हो जाएगा। क्योंकि वहां तैनात प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि ऐसा नहीं है कि स्कूलों में तैनात अन्य स्टाफ हमारी तरफ ध्यान नहीं देता है। वह हमें बहुत अच्छी तरह से पढ़ाते हैं, लेकिन फिर भी जिस घर में मुखिया ही न हो उस घर की जिम्मेदारी किस के हाथ रहेगी। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में मुख्याध्यापक के पद खाली हैं। हमें बच्चों से ही जानकारी मिली है और अगर इन खाली पद को जल्द नहीं भरा गया तो हम लोग सड़क पर उतर आएंगे। क्योंकि हमें बच्चों का बरबाद होता दिख रहा है।

-----
हमें भी पता है कि प्रधानाचार्य स्कूलों में नहीं हैं, जिसके लिए हम ने उच्च अधिकारियों को कई बार लिखा है। अब बहुत से लोगों की पदोन्नति होने वाली है। जिससें सभी खाली पद भर जाएंगे।
-नाजनीन अख्तर, जेडईओ, खौड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed