फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ED sends a notice of 62 lakhs to Kashmiri businessman, Zahur Vatali in terror funding case

जम्मू-कश्मीरः ईडी ने जहूर को भेजा 62 लाख का नोटिस, जानिए कौन है वटाली

Sat, 31 Aug 2019 09:59 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 31 Aug 2019 09:59 AM IST
सार

  • जहूर वटाली एक कश्मीरी व्यापारी है
  • आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने की जांच चल रही
  • आतंकी फंडिंग और आतंकी गुटों से जुड़े होने के आरोप

विज्ञापन
ED sends a notice of 62 lakhs to Kashmiri businessman, Zahur Vatali in terror funding case
जहूर वटाली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला, फाइल

विस्तार

आतंकी फंडिंग और पाकिस्तानी आतंकी गुटों से जुड़े होने के मामले में कई जांच का सामना कर रहे कश्मीरी व्यापारी जहूर वटाली के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा नियमों के उल्लंघन पर 62 लाख रुपये का नोटिस जारी किया है। ईडी की यह कार्रवाई वटाली द्वारा एचएसबीसी बैंक की दिल्ली स्थित शाखा में गैर निवासी बचत खाता खोलने के मामले में की है।

विज्ञापन


संघीय जांच एजेंसी ने अपनी जांच पूरी करने के बाद वटाली को फेमा कानून के उल्लंघन पर अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वटाली अभी जेल में है और उसके खिलाफ ईडी के अलावा एनआईए हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने और आतंकी फंडिंग की जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार आतंकवाद के वित्त पोषण और धनशोधन के मामले में कश्मीर के व्यवसायी जहूर वटाली की 1.73 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। जहूर अहमद शाह वटाली के परिवार की 1.48 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है और दिल्ली में जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा में उसकी 25 लाख रुपये की जमा राशि को जब्त करने के लिए धनशोधन कानून के तहत आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और इसके प्रमुख हाफिज सईद के साथ कथित संबंध होने को लेकर व्यवसायी की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed