फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ec to rise election expenditure limit for candidates in ls polls

प्रत्याशियों को मिलेगा अधिक चुनावी खर्च का तोहफा

Tue, 19 Aug 2014 11:39 AM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
ec to rise election expenditure limit for candidates in ls polls

रियायत में विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए राशि में बढ़ोतरी की आस जगी है। चुनाव आयोग इस पर गहनता से विचार कर रहा है।

विज्ञापन


उम्मीद है कि हर प्रत्याशी के लिए चुनावी खर्च की सीमा पांच लाख से बढ़ाकर बीस लाख कर दी जाएगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग द्वारा उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में खर्च होने वाली राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया जा सकता है।

अन्य राज्यों के मुताबिक काफी कम

ec to rise election expenditure limit for candidates in ls polls

आयोग के अधिकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर चुनाव नियमों-1965 के मुताबिक एक प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार के लिए केवल 5 लाख तक राशि खर्च कर सकता है, लेकिन वर्तमान में महंगाई और अन्य राज्यों में खर्च की जाने वाली राशि के मुताबिक काफी कम है।

अधिकारी के अनुसार इन सब तथ्यों को ध्यान में रखते हुए भारतीय चुनाव आयोग चुनावी खर्च की राशि में बढ़ोतरी को लेकर विचार कर रहा है। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर को छोड़कर बाकी राज्यों की बात करें तो वहां एक प्रत्याशी 28 लाख तक चुनाव प्रचार खर्च कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर चुनाव नियम-1965 में होगा संशोधन

ec to rise election expenditure limit for candidates in ls polls

जब आयोग के इस नए प्रस्ताव पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी तो राज्य सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर चुनाव नियमों-1965 में संशोधन किया जाएगा।

रियासत में चुनाव प्रचार राशि में बढ़ोतरी के आखिरी निर्णय का अधिकार राज्य सरकार को है, लेकिन अन्य राज्यों और लोकसभा चुनावों के नियमों में बदलाव का अधिकार केंद्र सरकार का होता है।

अन्य राज्यों और लोकसभा चुनावों में चुनाव प्रचार राशि की गणना नामांकन भरने वाले दिन से ही शुरू हो जाती है। जम्मू-कश्मीर में इसकी गिनती उस दिन से शुरू हो जाती है, जिस दिन से चुनावी अधिसूचना जारी होती है।

विज्ञापन

लोकसभा चुनावों में तीन करोड़ खर्च

ec to rise election expenditure limit for candidates in ls polls

गौरतलब है कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान जम्मू-कश्मीर के राजनैतिक दलों के मुख्य प्रत्याशियों द्वारा तीन करोड़ के करीब राशि चुनाव प्रचार में खर्च की गई।

वर्ष 2008 में घाटी में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा 4 लाख 96 हजार रुपये खर्च किए गए, जबकि पीडीपी की महबूबा मुफ्ती ने केवल एक लाख चार हजार खर्च किए।

उम्मीद है कि चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनावों के लिए अनुसूची (चुनाव शेड्यूल) सितंबर के दूसरे हफ्ते तक जारी की जाएगी। दरअसल, 19 जनवरी, 2015 तक नई सरकार का गठन किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed