फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Earthquake of magnitude 6.1 in jammu and kashmir Girder falls down on crane

J&K: भूकंप के तेज झटकों से हिला रियासत, श्रीनगर में क्रेन पर गिरा पिलर

Wed, 31 Jan 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Wed, 31 Jan 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
Earthquake of magnitude 6.1 in jammu and kashmir Girder falls down on crane
भूकंप के बाद गिरा पिलर - फोटो : BASIT ZARGAR

भूकंप के तेज झटकों ने कश्मीर से लेकर दिल्ली एनसीआर समेत देश के तमाम हिस्सों को हिला कर रख दिया। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण श्रीनगर में फ्लाईओवर के निर्माण में शामिल एक क्रेन के ऊपर एक पिलर गिर गया। बुधवार को आए भूकंप का असर जम्मू-कश्मीर में दिखा। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


इससे हजारों लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल जानमाल की सूचना नहीं है। मौसम विभाग श्रीनगर के मुताबिक दोपहर 12.36 मिनट पर 6.2 तीव्रता से आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान स्थित हिंदुकुश क्षेत्र रहा। यह जमीन के 190 किलोमीटर नीचे था।
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में 20-30 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। हजारों लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल कर सुरक्षित स्थानों पर भागने लगे। घाटी के अन्य जिलों में भी भूकंप के झटकों से दहशत रही। रियासत के पुंछ, उधमपुर, राजोरी आदि जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग इसे बुधवार शाम लगने वाले चंद्र ग्रहण से जोड़कर भी देख रहे थे। रियासत में लगातार आ रहे भूूकंप के झटकों से लोगों में दहशत बढ़ रही है।  रियासत में अब तक 8 सितंबर 2005 को 7.6 की तीव्रता वाला सबसे बड़ा भूकंप आया है।

इससे पहले सन 1828 को श्रीनगर में 7.0 की तीव्रता से भूकंप आया था। वर्ष 2005 के बाद रियासत में लगातार भूकंप के झटके आते रहे हैं।  

श्रीनगर में क्रेन पर गिरा पिलर

श्रीनगर में निमार्णाधीन फ्लाइओवर कार्य में शामिल एक क्रेन के ऊपर भूकंप के झटकों की वजह से एक पिलर खिसक कर क्रेन पर गिर गया। फ्लाईओलर का निर्माण कर रही कंपनी की ओर से इस बात को स्वीकार किया गया है कि भूकंप के झटकों के कारण ही क्रेन अंसतुलित हो गया जिसके वजह से पिलर खिसक कर क्रेन के ऊपर गिर गया। इस घटना के दौरान किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed