फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Earthquake observatory set up in Udhampur after Jammu-Srinagar

Udhampur Earthquake Observatory: जम्मू-श्रीनगर के बाद उधमपुर में भूकंप वेधशाला स्थापित, आसपास के जिलों का रिकॉर्ड तैयार होगा

Mon, 20 Jun 2022 07:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 Jun 2022 07:54 PM IST
सार

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने शहर के दंदयाल इलाके में सीईओ कार्यालय के नजदीक 20 लाख की लागत से भूकंप वेधशाला स्थापित की है। प्रदेश में अपनी तरह की यह तीसरी वेधशाला है। मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सुबह करीब 11 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन
Earthquake observatory set up in Udhampur after Jammu-Srinagar
भूकंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय नई दिल्ली के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने उधमपुर शहर में भूकंप वेधशाला स्थापित की है। जम्मू और श्रीनगर के बाद उधमपुर में स्थापित इस तीसरी वेधशाला का उद्घाटन मंगलवार को पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह करेंगे। इससे उधमपुर के साथ डोडा, रामबन, किश्तवाड़ व अन्य जिलों में भूगर्भीय हलचल पर ज्यादा सटीक जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन

20 लाख की लागत से भूकंप वेधशाला स्थापित की 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने शहर के दंदयाल इलाके में सीईओ कार्यालय के नजदीक 20 लाख की लागत से भूकंप वेधशाला स्थापित की है। प्रदेश में अपनी तरह की यह तीसरी वेधशाला है। इसकी मशीन लगा दी गई है और मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सुबह करीब 11 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन

शहरवासियों को वेधशाला से मिलने वाले लाभ के बारे बताया जाएगा 

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के साथ पीएमओ में सचिव डॉ. एम रविचंद्रन और राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. ओपी मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान शहरवासियों को इस मशीन से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूकंप से संबंधित आंकड़े जुटाने में मदद मिलेगी

इस मशीन से भूकंप से संबंधित आंकड़े जुटाने में मदद मिलेगी। भूकंप के आंकड़ों के हिसाब से उधमपुर को जोन चार में रखा गया है। इस मशीन से उधमपुर का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा और पता लगाया जाएगा कि भूकंप के हिसाब से उधमपुर में कैसे हालात बन सकते हैं? इस मशीन से डोडा, किश्तवाड़, रामबन व अन्य कई जिलों का भी रिकॉर्ड तैयार करने में मदद मिलेगी। 

चार माह में कश्मीर संभाग में तीन वेधशालाएं बनेंगी

केंद्र सरकार की ओर से देश में कुल 152 स्थानों पर भूकंप वेधशालाएं स्थापित की जा रही हैं। इसमें एक उधमपुर भी है। अगले चार महीनों में कश्मीर संभाग में तीन वेधशाला स्थापित करने की भी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed