रियासत से 700 किमी दूर भूकंप, रियासत में भी कंपन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर, पंजाब और दिल्ली में भूकंप के झटके लगे हैं। भूकंप की तीव्रता 7.2 और इसका केन्द्र तजाकिस्तान बताया जा रहा है। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए।
हालांकि भूकंप के झटके भारत में बेहद हल्के महूसस किए गए हैं। शुरूआती जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर, पंजाब और नई दिल्ली में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए हैं। 1.24 मिनट दोपहर को अचानक भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर में महसूस किए गए हैं।
तीन बार तीन सैकेंड के झटके
ये भूकंप के झटके तीन बार महसूस किए गए हैं। तीनों ही भूकंप के झटके 3 सैकेंड के बताए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके बेहद हल्के महसूस किए गए हैं।
भूकंप का केन्द्र तजाकिस्तान बताया गया है और इसकी तीव्रता 7.2 बताई जा रही है। लेकिन भारत में जम्मू कश्मीर, पंजाब और दिल्ली में भूकंप के झटके तेज नहीं थे, लेकिन लोगों ने झटके जरूर महसूस किए हैं।
रियासत में भूकंप के झटकों से कोई जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें जम्मू कश्मीर से तजाकिस्तान की दूरी 700 किलोमीटर है। जमीन से 25 किमी नीचे ये भूकंप आया है।