{"_id":"5aa40d5d4f1c1b8e778b4b23","slug":"earthquake-in-jammu-and-kashmir-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, कोई हताहत नहीं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Earthquake
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से भूकंप के हल्के झटकें महसूस किए गए हैं। हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार के हताहत की कोई खबर नहीं आई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्के भूकंप के झटके लगे।
विज्ञापन
जिसके बाद लोग घबरा कर अपने घरों से बाहर निकल आए। मौसम विभाग के अनुसार इसका केंद्र जमीन की सतह से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था। वहीं रिक्टर स्केल के पर इस भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई।
विज्ञापन
हल्के झटके में किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली। गौरतलब है कि इससे पहले भी जनवरी और फरवरी के महीनों में भूकंप रियासत में दस्तक दे चुका है।
विज्ञापन
